लंबे इंतजार के बाद भारतीय शेयर बाजार 16 जून को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म जेरोधा ( Zerodha) के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामत का कहना है कि यह उछाल बुल रन का संकेत नहीं है। उनका कहना है कि शेयर बाजार में अभी भी रिटेल इनवेस्टर बड़े पैमाने पर निवेश नहीं कर रहे हैं।
