Get App

HUL और SBI LIFE के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

KOTAK INSTL EQ ने HUL पर Add Call दी है। उनका कहना है कि कंपनी का वॉल्यूम उम्मीद के मुताबिक रहा है। इसके साथ ही इसकी वैल्यू ग्रोथ भी अनुमान के अनुसार रही है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 25, 2022 पर 9:39 AM
HUL और SBI LIFE के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड
SBI LIFE पर KOTAK INSTL EQ ने खरीदारी की कॉल दी है। उनका कहना है कि कंपनी की मार्जिन में 630 bps बढ़ोतरी देखने को मिली है

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का Q2FY23 का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा जबकि आय उम्मीद के मुताबिक रही। दूसरी तिमाही में वॉल्यूम अनुमान के मुताबिक रहा। सालाना आधार पर HUL का Q2 मुनाफा 2,187 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,616 करोड़ रुपये रहा जबकि आय 12,724 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,751 करोड़ रुपये रही। वहीं सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 3,132 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,377 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी की EBITDA मार्जिन 24.6% से घटकर 22.9% रही।

KOTAK INSTL EQ की HUL पर निवेश राय

KOTAK INSTL EQ ने HUL पर निवेश राय देते हुए इस पर Add Call दी है। उन्होंने इस कंपनी के शेयर का लक्ष्य 2,850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का वॉल्यूम उम्मीद के मुताबिक रहा है। इसके साथ ही इसकी वैल्यू ग्रोथ भी अनुमान के मुताबिक रही है। हालांकि मार्जिन को संभालने के लिए विज्ञापन खर्च में कटौती नजर आई है।

आज 25 अक्टूबर 2022 को सुबह 9.30 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.34 प्रतिशत या 34.55 रुपये नीचे 2538.55 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2734 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1901.55 रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें