बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 18000 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा नजर आ रही है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन मिडकैप भी साथ नहीं दे रहे हैं। सेंसेक्स भी 60100 के लेवल के नीचे फिसल गया है। हालांकि इसके बावजूद FMCG, फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टर्स में आज अच्छी खरीदारी भी नजर आ रही है। गोदरेज कंज्यूमर, ITC और ब्रिटानिया जैसे शेयर इस समय डेढ़ परसेंट तक ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। लेकिन बाजार में IT और बैंक शेयरों पर दबाव भी दिखाई दे रहा है। ब्रोकरेज हाउसेज की बात करें तो आज रिलायंस पर जेफरीज ने बुलिश नजरिया अपनाया है। जानते हैं और कौन से स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की रडार पर हैं।
