ICICI Bank का शेयर 1.5% से ज्यादा उछला, 5 ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक पर आगे की कमाई की रणनीति

ICICI BANK पर सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर इसका टारगेट 1600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि स्टॉक का Q3 में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। इसका PpOP अनुमान से 6% ज्यादा बढ़ गया। बैंक के डिपॉजिट 14% बढ़े। इसका CASA रेश्यो स्टेबल नजर आया। बैंक की असेट क्वालिटी मजबूत देखने को मिली

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
ICICI BANK पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट कॉल दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1500 रुपये तय किया है

ICICI Bank Share Price: आईसीआईसीआई बैंक का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16.5 प्रतिशत बढ़कर 12883.37 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 11052.60 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड बेसिस पर बैंक की इनकम एक साल पहले के मुकाबले 25.4 प्रतिशत बढ़कर 74626.56 करोड़ रुपये रही। दिसंबर 2023 तिमाही में यह 59,479.76 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर 47,037.12 करोड़ रुपये के ब्याज की कमाई हुई। एक साल पहले यह आंकड़ा 40,865.23 करोड़ रुपये पर था। इस स्टॉक पर जेफरीज, कोटक इंस्टीट्यूशन ने खरीदारी की राय दी है।

बाजार को बैंक के नतीजे पसंद आये हैं। बाजार खुलने के बाद सुबह 10.37 बजे ये स्टॉक 1.68 प्रतिशत या 20.35 रुपये उछलकर 1229.55 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

BROKERAGES ON ICICI BANK


CLSA ON ICICI BANK

सीएलएसए ने स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि स्टॉक का Q3 में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। PpOP अनुमान से 6% ज्यादा बढ़ गया। सालाना आधार पर बैंक के डिपॉजिट 14% बढ़े। इसका CASA रेश्यो स्टेबल नजर आया। असेट क्वालिटी मजबूत देखने को मिली। ग्रॉस NPL रेश्यो स्टेबल रहा।

JEFFERIES ON ICICI BANK

जेफरीज ने आईसीआईसीआई बैंक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 1600 रुपये दिया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही में मुनाफा अनुमान से बेहतर है। सालाना आधार पर 14% के साथ मजबूत डिपॉजिट ग्रोथ देखने को मिली।

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

KOTAK INST EQ ON ICICI BANK

कोटक इंस्टीट्यूशन ईक्यू ने आईसीआईसीआई बैंक पर खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि इसमें 1500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हर पैमाने पर बैंक के अच्छे Q3 नतीजे देखने को मिले हैं। बैंक का स्टेबल NIM, मजबूत लोन और डिपॉजिट ग्रोथ देखने को मिला। इसका एक्जिक्यून अच्छा नजर आ रहा है।

JP MORGAN ON ICICI BANK

जेपी मॉर्गन ने आईसीआईसीआई बैंक पर ओवरवेट कॉल दी है। इसका टारगेट 1500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 में मुनाफा अनुमान के मुताबिक रहा। इसके ऑपरेटिंग खर्च में कंट्रोल से कोर PpOP को सपोर्ट मिला है।

BERNSTEIN ON ICICI Bank

बर्नस्टीन ने आईसीआईसीआई बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1440 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके नतीजे मजबूत रहे हैं। इसका RoA अन्य बैंकों से बेहतर देखने को मिला है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।