Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- NTPC पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 58.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 89.4 करोड़ रुपये रहा। तीसरी तिमाही में आय 442.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 460.9 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 393.6 करोड़ रुपये से घटकर 384.6 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 10:14 AM
Bharti Airtel पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि 18 दिसंबर के बाद से शेयर में कंसोलिडेशन जारी है। शेयर शुक्रवार को सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ

Top 20 Stocks Today- आज टाटा स्टील और कोल इंडिया के रिजल्ट आयेंगे। टाटा स्टील मुनाफे से साढ़े 500 करोड़ रुपये के घाटे में आ सकती है। टाटा स्टील के मार्जिन पर भी दबाव संभव है। वहीं कोल इंडिया का PROFIT 11 परसेंट घट सकता है। इसकी वजह से आज इन कंपनियों के साथ समान सेक्टर की अन्य कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NTPC और Bharti Airtel सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) NTPC (GREEN)

सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा 58.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 89.4 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 442.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 460.9 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 393.6 करोड़ रुपये से घटकर 384.6 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 88.9% से घटकर 83.5% रही


2) BAJAJ FINANCE (RED)

कंपनी को 863 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला। जुलाई 2017 से मार्च 2024 के लिए GST नोटिस मिला

3) RELIGARE ENTERPRISES (GREEN)

दिग्विजय गायकवाड ने रेलिगेयर के लिए ओपन ऑफर बढ़ाया है। दिग्विजय गायकवाड अमेरिका के निवेशक हैं। कंपनी में 55% हिस्सा खरीद के लिए ओपन ऑफर बढ़ाया है। बर्मन परिवार ने 53.94% के हिस्से के लिए ऑफर दिया था

4) CREDITACCESS GRAMEEN (RED)

सालाना आधार पर Q3 में 353.4 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 99.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Q3 में NII 850.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 905.5 करोड़ रुपये रही

5) AU SMALL FINANCE BANK (RED)

FY25 लोन ग्रोथ गाइडेंस 25% से घटाकर 20% किया। FY25 में सिक्योरड लोन बुक में 23% से 25% ग्रोथ का अनुमान है। अनसिक्योरड लोन बुक में 10% गिरावट की आशंका है। FY25 में क्रेडिट कॉस्ट गाइडेंस 1.3%-1.4% से बढ़ाकर 1.5%-1.6% किया

6) INTERGLOBE AVIATION (RED)

सालाना आधार पर 51 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 1,456 करोड़ रुपये फॉरेक्स घाटा हुआ। मुनाफा 2,998 करोड़ रुपये से घटकर 2,448.8 करोड़ रुपये रहा। आय 19,452 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,110.7 करोड़ रुपये रही

7) KEC INTERNATIONAL (GREEN)

POWER GRID से 1,445 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए ऑर्डर मिला

8) JUBILANT INGREVIA (GREEN)

गुजरात के भरूच में हाई बायो कंटेंट के साथ न्यू cGMP प्लांट शुरू हुआ

9) MACROTECH DEVELOPERS (GREEN)

सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा 505.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 944.8 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 2,930.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 4.083 करोड़ रुपये रहा

10) ONGC (RED)

इस स्टॉक में आज दबाव नजर आ सकता है

Trade setup for today : वोलैटिलिटी बढ़ने की संभावना, 23000 से नीचे जाने पर निफ्टी में 22800-22600 की ओर गिरावट मुमकिन

वीरेंद्र कुमार की टीम

1. Apollo Tyres (RED)

शेयर 440 के मल्टी मंथ बेस के नीचे फिसला। शेयर में अगला बेस अब 400 रुपये पर होने की उम्मीद है

2. Baja Auto (RED)

मार्च 2024 के बाद शेयर ने अपने बेस को तोड़ा है। इसमें 8500 का लेवल टूटा तो शेयर 8000 रुपये के स्तर तक गिर सकता है

3. BEL (RED)

शेयर 200DEMA के नीचे फिसला। शेयर में अगला सपोर्ट 253 रुपये पर संभव है

4. Bharti Airtel (GREEN)

18 दिसंबर के बाद से शेयर में कंसोलिडेशन जारी है। शेयर शुक्रवार को सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ

5. Britannia (GREEN)

FMCG शेयर में खरीदारी जारी है। शेयर 50DEMA के पार निकला

6. Cummins (RED)

50/200DEMA पर निगेटिव क्रॉसओवर देखने को मिला। इसमें अगला सपोर्ट 2690 रुपये पर संभव है

7. DLF (RED)

दिसंबर 2023 के बाद शेयर ने अपना बेस तोड़ा है

8. HUL (GREEN)

एफएमसीजी में खरीदारी देखी गई। शेयर ने निचले आधार/20DEMA को पार किया

9. M&M (RED)

चार्ट पर इनवर्टेड फ्लैग ब्रेकडाउन देखने को मिला लिहाजा इसमें गिरावट की आशंका है

10. Tata Consumer (GREEN)

इसमें 970 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिखा है। इसमें सप्लाई प्वाइंट 1002(100DEMA) पर नजर आ रहा है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।