ICICI Lombard का मुनाफा 32% बढ़ा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

सालाना आधार पर ICICI Lombard का दूसरी तिमाही में मुनाफा 32% बढ़कर 590.5 करोड़ रुपये और नेट प्रीमियम 18% बढ़कर 3,836.55 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर 4.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 9:32 AM
Story continues below Advertisement
CS ने ICICI Lombard पर आउटपरफॉर्म कॉल दिया है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1430 रुपये तय किया है। उनका मानना है कि कंपनी के बढ़िया हेल्थ पोर्टफोलियो के कारण सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की प्रीमियम ग्रोथ देखने को मिली है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी (ICICI Lombard General Insurance Company) का मुनाफा दूसरी तिमाही में 32% बढ़ा। कंपनी नेट प्रीमियम में भी 18% की बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन UNDERWRITING LOSS 100 करोड़ से बढ़कर हुआ 152 करोड़ रुपये हो गया।

    सालाना आधार पर कंपनी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 32% बढ़कर 590.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का नेट प्रीमियम सालाना आधार पर 18% बढ़कर 3,836.55 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर 4.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

    CLSA की ICICI Lombard पर निवेश रणनीति

    CLSA ने ICICI Lombard पर निवेश रणनीति बताते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 1550 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि दूसरी तिमाही में अच्छे मुनाफे के चलते उन्होंने इसका FY23-25 EPS अनुमान 1-3% तक बढ़ाया है। इसका ग्रुप हेल्थ मोमेंटम मजबूत रहा है।


    L&T Technology Services के नतीजे अच्छे रहे, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक खरीदें या अब करनी है मुनाफावसूली

    CS की ICICI Lombard पर निवेश रणनीति

    CS ने ICICI Lombard पर निवेश रणनीति बताते हुए इस पर आउटपरफॉर्म कॉल दिया है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1430 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के बढ़िया हेल्थ पोर्टफोलियो के कारण इसने सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की प्रीमियम ग्रोथ दर्ज की है। ग्रोथ में सुधार और रिटेल हेल्थ फ्रेंचाइज के बढ़ने की वजह से इसकी री-रेटिंग होने की उम्मीद है। इसका FY23-25 के लिए EPS CAGR 23 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

    आज यानी 19 अक्टूबर 2022 को बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह 9.17 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.43 प्रतिशत या 16.45 रुपये बढ़कर 1665.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1548.25 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1071 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में शुरुआती मिनटो में कंपनी के शेयर ने 1160 रुपये का लो और 1182 रुपये का हाई स्तर छुआ।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।