आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी (ICICI Lombard General Insurance Company) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे में 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 437 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया। इसने ब्लूमबर्ग के 394 करोड़ रुपये के अनुमान को पीछे छोड़ दिया। वहीं एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 313 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में नॉन-लाइफ बीमाकर्ता कंपनी की कुल आय 5,255.58 करोड़ रुपये रही। जिसमें सालाना आधार पर 13.3 प्रतिशत की वृद्धि रही। इसका सॉल्वेंसी रेशियो 1.5 गुना की न्यूनतम नियामक आवश्यकता से 2.5 गुना अधिक रहा।
नतीजों के बाद आज कंपनी का स्टॉक कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया। आज यानी कि 19 अप्रैल को सुबह 10.59 बजे के करीब ये शेयर 3.67 प्रतिशत या 41.45 रुपये टूटकर 1089.30 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया।
चौथी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी और स्टॉक के बारे में ब्रोकरेज का क्या है कहना:
ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म जेफरीज का इस पर पॉजिटिव नजरिया है। लेकिन वित्त वर्ष 24 में ईओएम (प्रबंधन का खर्च) के तहत पुनर्बीमा लागत में वृद्धि के प्रभाव के प्रति आगाह किया है।
ब्रोकरेज का मानना है कि ICICI Lombard General Insurance Company की हिस्सा बिक्री और सीईओ का उत्तराधिकारी कौन होगा इसको लेकर इसकी री-रेटिंग क्षमता को सीमित हो सकती है। जोखिमों को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज हाउस ने अपनी "खरीद" रेटिंग बरकरार रखी लेकिन स्टॉक के लिए लक्ष्य मूल्य को घटाकर 1,560 रुपये कर दिया है।
मॉर्गन स्टेनली भी तिमाही के लिए उम्मीद से बेहतर मुनाफे के बारे में पॉजिटिव रहा। इसका श्रेय उसने लोअर अंडरराइटिंग लॉस और उच्च निवेश आय को दिया।
ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक पर 1,400 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ स्टॉक के लिए "ओवरवेट" रेटिंग दी है। ये स्तर 18 अप्रैल के बंद होने के स्तर से 26.8 प्रतिशत अपसाइड आने की क्षमता को दर्शाता है।
यूबीएस सिक्योरिटीज का आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर सतर्क नजरिया है। इसने कहा कि कंपनी के लिए प्रीमियम वृद्धि उद्योग की तुलना में धीमी थी, जबकि कंबाइन रेशियो ऊपर बना रहा। यूबीएस सिक्योरिटीज ने भी 1,455 रुपये के मूल्य लक्ष्य के साथ स्टॉक के लिए "खरीदारी" की रेटिंग दी है।
वहीं जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इन्होंने इसका टारगेट प्राइस घटाकर 1160 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)