आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी (ICICI Lombard General Insurance Company) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे में 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 437 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया। इसने ब्लूमबर्ग के 394 करोड़ रुपये के अनुमान को पीछे छोड़ दिया। वहीं एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 313 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में नॉन-लाइफ बीमाकर्ता कंपनी की कुल आय 5,255.58 करोड़ रुपये रही। जिसमें सालाना आधार पर 13.3 प्रतिशत की वृद्धि रही। इसका सॉल्वेंसी रेशियो 1.5 गुना की न्यूनतम नियामक आवश्यकता से 2.5 गुना अधिक रहा।
