प्रिंस पाइप्स के शेयरों में ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहींः ICICI Securities

ब्रोकेरज फर्म ने प्रिंस पाइप्स के लिए अपनी रेटिंग को 'बाय' से डाउनग्रेड कर "ऐड" कर दिया है। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इसके शेयरों में और तेजी की गुंजाइश सीमित है

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 4:39 PM
मैनेजमेंट ने अगले दो-तीन साल में कंपनी के लिए डबल डिजिट सीएजीआर ग्रोथ का अनुमान जताया है

ब्रोकेरज फर्म ICICI Securities ने प्रिंस पाइप्स के लिए अपनी रेटिंग को 'बाय' से डाउनग्रेड कर "ऐड" कर दिया है। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इसके शेयरों में और तेजी की गुंजाइश सीमित है। ICICI Securities का कहना है, 'हमने मार्च 24 के लिए 703 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया था और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।'

अप्रैल और मई के दौरान, प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स के शेयरों में क्रमशः 9 पर्सेंट और 6.5 पर्सेंट को बढ़ोतरी हुई यानी इन दो महीनों में कंपनी के शेयर 15 पर्सेंट से ज्यादा चढ़े। जून में भी तेजी जारी है और इस महीने अब तक कंपनी के शेयरों में 6 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स के मैनेजमेंट ने अगले दो-तीन साल में डबल डिजिट सीएजीआर ग्रोथ का अनुमान जताया है। कंपनी का कहना है कि हाउसिंग और एग्रीकल्चर सेक्टर में मांग बनी रहेगी, जिससे ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

पाइप सेगमेंट में मांग बढ़ने की संभावना के मद्देनजर, ICICI Securities ने वित्त वर्ष 2024 और 2025 में पाइपों के वॉल्यूम में 13.7 पर्सेंट सीएजीआर की दर से बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

Stocks to Sell: फटाफट बेच दें ये तीन शेयर, नहीं तो 24% डूब सकता है मुनाफा

ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, 'कंपनी ने बिहार में वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही तक 150 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रीनफील्ड प्लांट बनाने का ऐलान किया है। इससे पूर्वी भारत के बाजार में उसकी पहुंच बढ़ेगी। इसके अलावा, कंपनी की योजना अपने पोर्टफोलियो में कुछ और बेहतर प्रॉडक्ट जोड़ने की है।'


कंपनी के मैनेजमेंट का यह भी कहना है कि सप्लाई चेन की हालत अब स्थिर है, लिहाजा इन्वेंट्री के स्तर पर भी उतार-चढ़ाव होने की संभावना नहीं है, जैसा कि कोरोना के दौरान देखने को मिला था। ICICI Securities के मुताबिक, पाइप सेगमेंट में लॉन्ग टर्म में तकरीबन 13-15 पर्सेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन बना रहेगा।

प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स की योजना वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के आखिर तक बाथरूम कंस्ट्रक्शन से जुड़े आइटम भी बाजार में लाने की है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कंपनी को इससे भी फायदा होगा। हालांकि, पाइप कंपनी ने इस सेगमेंट में कोई रेवेन्यू टारगेट पेश नहीं किया है, लेकिन उसे शुरुआती अवधि में तकरीबन 15 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol.com यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।