ब्रोकेरज फर्म ICICI Securities ने प्रिंस पाइप्स के लिए अपनी रेटिंग को 'बाय' से डाउनग्रेड कर "ऐड" कर दिया है। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इसके शेयरों में और तेजी की गुंजाइश सीमित है। ICICI Securities का कहना है, 'हमने मार्च 24 के लिए 703 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया था और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।'
