इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) द्वारा सुमंत कथपालिया के दोबारा MD & CEO पद पर नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंजूरी दे दी है। इससे कथपालिया अगले 2 साल तक बैंक के MD & CEO पद पर बने रहेंगे। सुमंत कथपालिया 2008 में इंडसइंड बैंक के साथ जुड़े थे। बोर्ड ने इनके 3 साल के कार्यकाल के लिए आरबीआई से मंजूरी मांगी थी। लेकिन इन्हें 2 साल के लिए मंजूरी मिली है। कथपालिया के फिर से MD & CEO बनने पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक अपनी रेटिंग्स दी है। जेफरीज और सिटी ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी करने की सलाह दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। वहीं जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर न्यूट्रल रवैया अपनाया है।
