टेक महिंद्रा के नये MD & CEO की नियुक्ति के बाद स्टॉक एक्शन पर क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउसेज

TECH MAHINDRA पर सिटी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 1,120 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी द्वारा मोहित जोशी को सीईओ नियुक्त करने से निकट अवधि में स्टॉक के भाव में एक अनुकूल रिएक्शन देखने को मिल सकता है। इसके बाद अगले कैलेंडर ईयर में कंपनी के प्रदर्शन की असली परीक्षा शुरू होगी

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 9:53 AM
Story continues below Advertisement
Tech Mahindra पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1,260 रुपये तय किया है। नए सीईओ के द्वारा किसी भी रणनीति में तत्काल बदलाव की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टेक महिंद्रा (TECH MAHINDRA) का स्टॉक आज फोकस में रहेगा। इसकी वजह ये है कि मोहित जोशी को कंपनी का MD & CEO नियुक्त किया है। कंपनी ने उन्हें अगले 5 साल के लिए MD & CEO का पद दिय है। उनका कार्यकाल 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। इन्हें टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर & कंसल्टेंसी में 20 साल का अनुभव है। बता दें कि मौजूदा MD & CEO सी पी गुरनानी 19 दिसंबर को रिटायर होंगे। जिसके बाद जोशी पदभार संभालेंगे। इसकी वजह से स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेजेज ने भी अपना नजरिया पेश किया है। टेक महिंद्रा के स्टॉक पर नोमुरा ने अपनी बाय रेटिंग दी है। जबकि सिटी और जेपी मॉर्गन ने इस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है।

    BROKERAGES ON TECH MAHINDRA

    CITI ON TECH MAHINDRA

    सिटी ने टेक महिंद्रा पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,120 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने मोहित जोशी को सीईओ नियुक्त किया है। इससे निकट अवधि में स्टॉक के भाव में एक अनुकूल रिएक्शन देखने को मिल सकता है। मोहित जोशी के सीईओ की भूमिका ग्रहण करने के बाद अगले कैलेंडर ईयर में कंपनी के प्रदर्शन की असली परीक्षा शुरू होगी। वहीं कठिन मैक्रो की स्थिति में इंडस्ट्री का व्यू सतर्क है। कंपनी के पास मध्यम अवधि में मार्जिन में सुधार करने की गुंजाइश है। इसकी वजह से ये अपने समकक्ष कंपनियों से बेहतर स्थिति में है।


    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    Nomura On Tech Mahindra

    नोमुरा ने टेक महिद्रा पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,260 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इंफोसिस के BFSI Vertica के पूर्व प्रमुख अधिकारी मोहित जोशी को कंपनी ने सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। जोशी इंफोसिस में 22 साल तक ग्लोबल फिन एसवीसीएस और हेल्थकेयर और सॉफ्टवेयर बिजनेस के प्रमुख थे। हालांकि नए सीईओ के शामिल होने पर किसी भी रणनीति में तत्काल बदलाव की घोषणा की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

    JPMorgan On Tech Mahindra

    जेपी मॉर्गन ने टेक महिंद्रा पर न्यूट्रल रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 1,100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने इंफोसिस के अध्यक्ष मोहित जोशी को इसके नए एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। सीईओ के रूप में उनका चयन बढ़िया है। लेकिन बदलाव आसान नहीं है और इसमें समय लगेगा। कंपनी को ऑर्गेनिक ग्रोथ और मार्जिन में अग्रणी समकक्ष कंपनियों के साथ स्ट्रक्चरल चुनौतियों का सामना कर पड़ सकता है। कंपनी की स्ट्रक्चरल री-रेटिंग केवल मध्यम अवधि में ही हो सकती है।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।