सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

TECH MAHINDRA पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि मोहित जोशी को टेक्नोलॉजी कंपनी ने नया MD और CEO नियुक्त किया है। अगले 5 साल के लिए मोहित जोशी को MD और CEO नियुक्त किया गया है। इससे पहले मोहित जोशी इंफोसिस के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। उनका कार्यकाल 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगा

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 9:03 AM
Story continues below Advertisement
LUMAX AUTO पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी की सहायक कंपनी ल्यूमैक्स इंटीग्रेटेड वेंचर्स ने IAC INTL. में 75% हिस्सेदारी खरीदी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    यस बैंक के शेयरों पर RBI का 3 साल का लॉक-इन आज खत्म हो रहा है। केंद्रीय बैंक ने 75% शेयरों के बेचने पर रोक लगाई गई थी। लिहाजा आज यस बैंक बाजार में फोकस में रहेंगे। टेक महिंद्रा ने मोहित जोशी को 5 साल के लिए नया MD और CEO नियुक्त किया। मोहित जोशी सी पी गुरनानी की जगह लेंगे। वहीं RBI ने इंडसइंड बैंक के MD और CEO सुमंत कठपालिया के 2 साल तक के एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है। इसकी वजह से ये दोनों स्टॉक्स में भी एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं आज सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले INDUSIND BANK और TECH MAHINDRA सहित निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं स्टॉक्स के नाम-

    आशीष वर्मा की टीम

    1. INDUSIND BANK (GREEN)

    RBI ने सुमंत कथपालिया के दोबारा नियुक्त को मंजूरी दी। अगले 2 साल तक MD & CEO पद पर बने रहेंगे। सुमंत कथपालिया 2008 में इंडसइंड बैंक के साथ जुड़े थे।


    2. TECH MAHINDRA (GREEN)

    कंपनी ने मोहित जोशी को नया MD और CEO नियुक्त किया। अगले 5 साल के लिए MD और CEO नियुक्त किया। मोहित जोशी इससे पहले इंफोसिस के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। मोहित जोशी का कार्यकाल 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगा

    3. LUPIN (GREEN)

    US FDA को कंपनी की वाइजैग यूनिट में कोई आपत्ति नहीं मिली। 6-10 मार्च का US FDA ने निरीक्षण किया था। API का उत्पादन कंपनी के विशाखापट्टनम प्लांट से होता है

    4. GODREJ PROPERTIES (GREEN)

    बेंगलुरु में कंपनी ने 28 एकड़ जमीन की खरीद के लिए करार किया। कंपनी 28 एकड़ में रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनाएगी

    5. HAL (GREEN)

    कंपनी को और कॉन्ट्रैक्ट मिला

    6. ORISSA MINERAL DEVELOPMENT COMPANY (GREEN)

    बगाईबुरु माइन को पर्यावरण मंत्रालय से एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिला

    7. SONA COMSTAR (RED)

    सोना BLW में 3200 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील संभव है। ब्लैकस्टोन ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेच सकता है। मौजूदा भाव से 6% डिस्काउंट पर ब्लॉक डील संभव है। ब्लैकस्टोन पूरी 20% हिस्सेदारी बेच सकता है।

    8. MAHINDRA CIE (RED)

    सूत्रों के मुताबिक कंपनी में आज 615 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है। M&M कंपनी में 4.6% हिस्सेदारी बेच सकती है। मौजूदा भाव से 10% डिस्काउंट पर ब्लॉक डील संभव है

    8. SHILPA MEDICARE (RED)

    US FDA को कंपनी की ऐनालिटिकल सर्विस डिवीजन में 2 आपत्तियां मिली

    9. INFOSYS (RED)

    कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से शेयर में गिरावट की आशंका है

    10. CANARA BANK (RED)

    कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से शेयर में गिरावट की आशंका है

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-BANK OF BARODA (Green)

    आज बैंक के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। शॉर्ट कवरिंग की संभावना से शेयर में तेजी का अनुमान है

    2-ICICI BANK (Green)

    आज बैंक के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। शॉर्ट कवरिंग की संभावना से शेयर में तेजी का अनुमान है

    3-FEDERAL BANK (Green)

    आज बैंक के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है। शॉर्ट कवरिंग की संभावना से शेयर में तेजी का अनुमान है

    4-LUMAX AUTO (Green)

    ल्यूमैक्स इंटीग्रेटेड वेंचर्स ने IAC INTL. में 75% हिस्सेदारी खरीदी। ल्यूमैक्स इंटीग्रेटेड वेंचर्स कंपनी की सब्सिडियरी है

    5-FINOLEX IND (Green)

    कंपनी के पुणे प्लांट में PVC फिटिंग का उत्पादन शुरू हुआ। कंपनी के पुणे प्लांट की क्षमता 12000 मीट्रिक टन है

    6- YES BANK (Red)

    आज RBI का लगाया 3 साल का लॉकइन खत्म हो रहा है। निजी निवेशकों, ETF पर RBI ने लॉकइन लगाया था। शेयरों को 3 साल तक बेचने पर RBI ने रोक लगाई थी। 3 साल के लॉक इन पीरियड की वजह से शेयर में दबाव की आशंका

    7-SULA VINEYARDS (Red)

    बिट्टू वर्गीस ने कंपनी के CFO पद से इस्तीफा दिया

    8-INFOSYS (RED)

    जेपी मॉर्गन की न्यूट्रल रेटिंग, लक्ष्य 1,700 रुपये/शेयर तय किया है

    9-ICICI LOMBARD (GREEN)

    मॉर्गन स्टेनली की ओवरवेट की रेटिंग, लक्ष्य 1,400 रुपये/शेयर तय किया है

    10- REDIGTON (Red)

    शेयर पर आज IDC REPORT का असर दिख सकता है। जिसकी वजह से इसमें दबाव की आशंका है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।