Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर में आई परेशानी और इसके चलते ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी से भारतीय बाजार भी अछूता नहीं रहा। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में आई बिकवाली ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया था। चुनिंदा मेटल, ऑटो और टेक्नोलॉजी शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 671 अंकों की गिरावट के साथ 59135 के स्तर पर बंद हुआ था

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 8:04 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup:10 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2061.47 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1350.13 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup: 10 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली और बेंचमार्क इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर में आई परेशानी और इसके चलते ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी से भारतीय बाजार भी अछूता नहीं रहा। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में आई बिकवाली ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया था। चुनिंदा मेटल, ऑटो और टेक्नोलॉजी शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 671 अंकों की गिरावट के साथ 59135 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 177 अंक गिरकर 17413 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक हैमर जैसा कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। इससे आमतौर पर बुलिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। हालांकि साप्ताहिक आधार पर देखें तो बीते हफ्ते निफ्टी ने 1 फीसदी की गिरावट के साथ वीकली चार्ट पर एक बियरिश इनगल्फिंग पैटर्न बनाया है।

एचडीएफसी सिक्टोरिटीज ( HDFC Securities) के नागराज शेट्टी का कहना है कि किसी गिरावट के बाद इस तरह के हैमर फॉर्मेशन से आमतौर पर तेजी आने की उम्मीद होती है। लेकिन निफ्टी ने पिछले हफ्ते हल्की बढ़त के बाद वीकली चार्ट पर एक लॉन्ग बीयर कैंडल बनाया है। ऐसे में लगता कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी में कमजोरी का रुझान बना रहेगा। हालांकि बाजार में एक हल्का उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाने की सलाह होगी। निफ्टी के लिए 17600 पर रजिस्टेंस और 17250 पर सपोर्ट दिख रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17348 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17318 और 17269 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17445 फिर 17475 और 17523 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

अदाणी ग्रुप ने तय समय से पहले 2.15 अरब डॉलर का लोन चुकाया, जानिए क्या थी लोन चुकाने की डेडलाइन

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 4036 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40248 और 40058 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40745 फिर 40863 और 41053 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 18000 की स्ट्राइक पर 1.01 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 75.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

साप्ताहिक आधार पर 17400 की स्ट्राइक पर 60.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 40.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें City Union Bank, Balkrishna Industries, Ipca Laboratories, Sun Pharmaceutical Industries और Infosys के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

25 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 25 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें United Breweries, Ipca Laboratories, Dixon Technologies, JSW Steel और Bajaj Auto के नाम शामिल हैं।

55 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 55 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Mahanagar Gas, Larsen & Toubro, GNFC, ONGC और Firstsource Solutions के नाम शामिल हैं।

85 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 85 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Polycab India, Persistent Systems, RBL Bank, PVR और Reliance Industries के नाम शामिल हैं।

27 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 27 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Honeywell Automation, Gujarat Gas, Shriram Finance, Torrent Power और Bajaj Auto के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

10 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2061.47 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1350.13 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

13 मार्च को NSE पर सिर्फ दो स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स और GNFC F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।