Infosys Share Price: इंफोसिस के कमजोर नतीजे, सिटी की न्यूट्रल राय, जानें अन्य ब्रोकरेजेज की इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी

Infosys Share Price: HSBC ने इंफोसिस पर खरीदारी की राय देकर इसका टारगेट प्राइस 1700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी का 4Q में रेवेन्यू अनुमान से काफी कम देखने को मिला। हालांकि मौजूदा माहौल के बीच कंपनी का FY26 ग्रोथ गाइडेंस अच्छा रहा है। छोटी अवधि में मार्जिन को लेकर खास दिक्कत नहीं दिख रही है

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 10:56 AM
Story continues below Advertisement
Infosys Share Price: जेपी मॉर्गन ने इंफोसिस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1800 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Infosys Share Price: चौथी तिमाही में इन्फोसिस के कमजोर नतीजे देखने को मिले। कंपनी का CC Revenue Growth अनुमान से भी ज्यादा साढ़े तीन परसेंट घट गया। चौथी तिमाही में मार्जिन में भी 30 बेसिस प्वाइंट का दबाव दिखाई दिया। अगले वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में भी कटौती की गई है। कंपनी के ADR में 3% की गिरावट देखने को मिली। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउसेज की मिली-जुली राय सामने आई है। तीन ब्रोकरेजेज में से जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि एचएसबीसी ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाकर इस पर कवरेज शुरू किया है। वहीं सिटी ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल राय दी है।

BROKERAGES ON Infosys

HSBC ON Infosys

एचएसबीसी ने इंफोसिस पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 1700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का 4Q में रेवेन्यू अनुमान से काफी कम देखने को मिला। हालांकि मौजूदा माहौल के बीच कंपनी का FY26 ग्रोथ गाइडेंस अच्छा रहा है। छोटी अवधि में मार्जिन को लेकर खास दिक्कत नहीं दिख रही है।


HDFC Bank Price: एचडीएफसी बैंक के शानदार नतीजे से बुलिश हुए ब्रोकरेज, जेफरीज ने 22% बढ़ाया टारगेट प्राइस

JP MORGAN ON Infosys

जेपी मॉर्गन ने इंफोसिस पर राय देते हुए कहा कि कंपनी का रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। हालांकि चौथी तिमाही में कंपनी की मार्जिन/EPS उम्मीद से बेहतर नजर आया। कंपनी के मुनाफे का अनुमान 2-3% घटाया गया। ब्रोकरेज ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1800 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

CITI ON Infosys

सिटी ने इस दिग्गज आईटी कंपनी पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी का 4Q रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। हालांकि इसका EBIT अनुमान के करीब रहा। मैनेजमेंट ने अपनी कमेंट्री में अनिश्चितता भरे माहौल की बात कही है। FY26/27 के लिए इसका EPS अनुमान 2/3% घटाया है। ब्रोकरेज फर्म ने इंफोसिस पर न्यूट्रल रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 1525 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।