Infosys Share Price: चौथी तिमाही में इन्फोसिस के कमजोर नतीजे देखने को मिले। कंपनी का CC Revenue Growth अनुमान से भी ज्यादा साढ़े तीन परसेंट घट गया। चौथी तिमाही में मार्जिन में भी 30 बेसिस प्वाइंट का दबाव दिखाई दिया। अगले वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में भी कटौती की गई है। कंपनी के ADR में 3% की गिरावट देखने को मिली। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउसेज की मिली-जुली राय सामने आई है। तीन ब्रोकरेजेज में से जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि एचएसबीसी ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाकर इस पर कवरेज शुरू किया है। वहीं सिटी ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल राय दी है।
