आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited) द्वारा मार्च तिमाही में बेहतर आय दर्ज करने के एक दिन बाद आज 19 मई को कंपनी के शेयर का भाव फोकस में रहेगा। आईटीसी ने 18 मई को मार्च तिमाही के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफे में 21.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 5,086.9 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 4,190.9 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के लिए ऑपरेशंस से रेवन्यू सालाना 5.6 प्रतिशत बढ़कर 16,398 करोड़ रुपये हो गया। जो कि एक साल पहले की अवधि में 15,531 करोड़ रुपये रहा था। टॉपलाइन और बॉटमलाइन दोनों ने विश्लेषकों के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया।
ब्रोकरेज के एक सर्वेक्षण के अनुसार सिगरेट से लेकर साबुन बनाने वाली कंपनी को 4,764.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 16,152 करोड़ रुपये का रेवन्यू रहने की उम्मीद थी।
नतीजों के बाद स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेज की रणनीति
ब्रोकिंग हाउस ने FY24/FY25 के लिए इसका EPS अनुमान 1.6%/1.4% बढ़ाया है। इसका लक्ष्य मूल्य 444 रुपये से बढ़ाकर 455 रुपये कर दिया है। स्टॉक पर एक्युमुलेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि Q4 के लिए सिगरेट वॉल्यूम में 12% की वृद्धि रही।
ब्रोकरेज की तरफ से स्टॉक पर रेटिंग में कोई सार्थक नहीं किया गया है। उनका कहना है कि ITC के लिए प्रमुख चुनौतियां, अतीत की एक अत्यंत दंडात्मक कर व्यवस्था, कोविड से संबंधित व्यवधान और कमोडिटी लागत का बढ़ना रही है। हालांकि अब ये कम होती दिख रही है। हमने 485 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ इस पर खरीदरी की रेटिंग बरकरार रखी है।
शेयरखान ने 485 रुपये के संशोधित मूल्य लक्ष्य के साथ ITC Limited के स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। उन्होंने कहा कि कंपनी लार्ज-कैप एफएमसीजी सेक्टर में पसंदीदा शेयरों में से एक बनी हुई है।
निर्मल बंग ने FY24E/FY25E के लिए EPS अनुमान 5.4%/7.6% बढ़ाया है। उन्होंने आईटीसी पर खरीदारी की रेटिंग बना कर रखी है। इसके शेयर का लक्ष्य 485 रुपये तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )