गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई

Infosys पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 1280 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25.00 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35/40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 12.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 19, 2023 पर 11:15 AM
Ramco Cements पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से 816 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती तेजी गंवा दी है। निफ्टी ने 18100 का स्तर भी तोड़ दिया। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिला है। बाजार पर FMCG और ऑटो सबसे ज्यादा दबाव बना रहे हैं। वहीं IT शयरों में खरीदारी दिख रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट ऊपर पहुंच गया। इंफोसिस, HCL टेक करीब 2% तक ऊपर चला गया है। ऐसे माहौल में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने इंफोसिस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने नवीन फ्लोरीन में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने बीईएल पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने रैमको सीमेंट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Infosys

    प्रशांत सावंत ने Infosys के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 1280 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25.00 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35/40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 12.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Navin Flourine Future


    आशीष बहेती ने Navin Flourine पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Navin Flourine में 4547 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4480 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4640 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: जायडस लाइफ, टाटा एलेक्सी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, UNO मिंडा हैं आज के टॉप पिक्स

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः BEL

    मानस जायसवाल ने BEL पर बिकवाली करने को कहा है। उन्होंने कहा कि BEL में 106 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 103 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 108.10 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Ramco Cements

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Ramco Cements का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Ramco Cements के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 816 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।