Stocks on Broker's Radar: जायडस लाइफ, टाटा एलेक्सी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, UNO मिंडा हैं आज के टॉप पिक्स

ZYDUS LIFE पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 646 रुपये तय किया है। इन्होंने FY24/25 के लिए इसका EPS अनुमान 15.6%/22.4% बढ़ाया है। वहीं Zydus Life पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 540 रुपये तय किया है। उनके मुताबिक Q4FY23 के नतीजे अनुमान से ज्यादा रहे हैं

अपडेटेड May 19, 2023 पर 10:43 AM
PNB HOUSING FINANCE पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 630 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जायडस लाइफ ने कॉनकॉल में कहा कि कारोबार में ग्रोथ आगे भी बेहतर रहने की उम्मीद है। FY24 में मार्जिन बढ़ने का भरोसा है। US में माइग्रेन की दवा gTrokendi XR की मांग बढेगी। कैंसर की दवा gRevlimid की बिक्री में सुधार होगा। जबकि अल्सर की दवा Asacol की बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है। US में कीमतें घटने से मिड सिंगल डिजिट ग्रोथ संभव है। इस स्टॉक पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं पीएनबी हाउसिंग का Q4 में डिस्बर्सल करीब 22% बढ़कर 4495 करोड़ रुपये रहा। चौथी तिमाही में AUM 1.2% गिरकर 65753 करोड़ रुपये रहा। मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके अलावा ब्रोकरेज के रडार पर टाटा इलेक्सी, यूएनओ इंडिया के स्टॉक्स भी शामिल हैं।

    BROKERAGES ON ZYDUS LIFE

    MS ON ZYDUS LIFE

    मॉर्गन स्टैनली ने जायडस लाइफ ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 646 रुपये तय किया है। FY24/25 के लिए इसका EPS अनुमान 15.6%/22.4% बढ़ाया है।


    Nomura On Zydus Life

    नोमुरा ने जायडस लाइफ पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 540 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4FY23 के नतीजे अनुमान से अधिक रहे हैं।

    MS ON TATA ELXSI

    मॉर्गन स्टैनली ने टाटा इलेक्सी पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 5610 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें हाल ही में दिखी रैली ने रिस्क रीवार्ड को प्रतिकूल बना दिया है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    MS ON PNB HOUSING FINANCE

    मॉर्गन स्टैनली ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 630 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY24 में लोन ग्रोथ बढ़नी चाहिए। इसके साथ ही हर तिमाही में बैड लोन कम होने चाहिए। इसका रिस्करिवार्ड अच्छा लग रहा है।

    NOMURA ON UNO MINDA

    नोमुरा ने यूएनओ इंडिया पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसने शेयर का लक्ष्य 730 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री वॉल्यू ग्रोथ के लिहाज से ये आगे भी आउटपरफॉर्म करना जारी रखेगी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।