आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited) द्वारा मार्च तिमाही में बेहतर आय दर्ज करने के एक दिन बाद आज 19 मई को कंपनी के शेयर का भाव फोकस में रहेगा। आईटीसी ने 18 मई को मार्च तिमाही के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफे में 21.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 5,086.9 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 4,190.9 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के लिए ऑपरेशंस से रेवन्यू सालाना 5.6 प्रतिशत बढ़कर 16,398 करोड़ रुपये हो गया। जो कि एक साल पहले की अवधि में 15,531 करोड़ रुपये रहा था। टॉपलाइन और बॉटमलाइन दोनों ने विश्लेषकों के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया।
