JSW Steel का शेयर 2% चढ़ा, RBL BANK 4% गिरा, दोनों शेयरों में अब क्या हो रणनीति

MORGAN STANLEY ने RBL BANK पर कहा कि कमजोर फीस इनकम ग्रोथ के चलते PPoP उम्मीद से कम देखने को मिली है। इसमें PPoP में जल्द टर्नअराउंड मुश्किल है। लिहाजा इस शेयर पर अंडरवेट रेटिंग दी है

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 1:03 PM
Citi की JSW Steel पर कहा कि इसमें उनकी न्यूट्रल रेटिंग है। तीसरी तिमाही में स्टील की कीमतें स्थिर होंगी और लागत में भी गिरावट नजर आयेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिग्गज स्टील कंपनियों में शामिल जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का स्टॉक आज बाजार के पहले सत्र के दौरान जोश दिखा रहा है। इस शेयर में 2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। आज दोपहर 12.22 बजे ये शेयर एनएसई पर 2.14 प्रतिशत या 13.50 रुपये चढ़कर 543 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ आरबीएल बैंक (RBL BANK) के शेयरों में आज करीब 4 प्रतिशत की गिरावट नजर आई है। आज 12.23 बजे ये शेयर एनएसई पर 3.73 प्रतिशत या 4.75 रुपये गिरकर 122.55 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।

    Citi की JSW Steel पर कमाई की रणनीति

    Citi की JSW Steel पर कमाई की रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें उनकी न्यूट्रल रेटिंग है। इस पर उन्होंने 625 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि स्टील रियलाइजेशन में 12 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। जबकि बढ़ी हुई लागत के कारण EBITDA पर भी असर हुआ। कंपनी को लगता है कि तीसरी तिमाही में स्टील की कीमतें स्थिर होंगी और लागत में भी गिरावट नजर आयेगी। इन्होंने इसका EBITDA Estimates FY23/24 के लिए 8%/5% घटाया है।

    AMBUJA Cements के शेयर फिसले, ब्रोकरेज फर्मों से जानें गिरावट पर खरीदें या अभी रहें दूर


    Nomura की JSW Steel पर कमाई की रणनीति

    Nomura ने JSW Steel पर कमाई की रणनीति बताते हुए इसमें Reduce Call दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 570 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इसकी मार्जिन तीसरी तिमाही में सुधर सकती है जबकि स्टील की कीमतें दबाव में बनी रह सकती हैं। ब्रोकरेज ने लोअर स्टील प्राइसेस के चलते इसका FY23/FY24 के लिए EBITDA अनुमान 21%/5% घटाया है।

    RBL BANK

    MORGAN STANLEY की RBL BANK पर कमाई की रणनीति

    MORGAN STANLEY ने RBL BANK पर कमाई की रणनीति बताते हुए कहा कि कमजोर फीस इनकम ग्रोथ के चलते PPoP उम्मीद से कम देखने को मिली है। उनका मानना है कि इसमें PPoP में जल्द टर्नअराउंड मुश्किल है। लिहाजा इन्होंने इस शेयर पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य मूल्य 115 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।