जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks) ने अपने कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 59.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। जबकि एक साल पहले की अवधि में कंपनी का मुनाफा 116.1 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से कंपनी का रेवन्यू सालाना 8.2 प्रतिशत बढ़कर 1,252.3 करोड़ रुपये हो गया। जबकि EBITDA 12.9 प्रतिशत घटकर 252.2 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान पनीर, आटा, फैट्स और तेल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण मार्जिन पिछले वर्ष के 25 प्रतिशत से घटकर 20.1 प्रतिशत रह गया। स्टॉक और कंपनी की मार्च तिमाही की कमाई के बारे में जानिये ब्रोकरेज का क्या है कहना:
प्रभुदास लीलाधर कंपनी पर पिज्जा बाजार में कंपनी की ताकत और आने वाले वर्षों में Popeyes के दूसरे प्रमुख ब्रांड के रूप में उभरने की प्रबल संभावना को देखते हुए रचनात्मक बने हुए हैं। उन्होंने FY23-25 के दौरान 26 प्रतिशत PAT CAGR का अनुमान लगाया है। स्टॉक पर एक्युमुलेट की रेटिंग के साथ लक्ष्य मूल्य 515 रुपये तय किया है।
मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि QSR में लॉन्गटर्म के लिए मजबूत अवसर हैं। कंपनी इसका लाभ उठाने के लिए तैयार है। स्टॉक अपने पीक से 25 प्रतिशत गिरने के बाद इसका वैल्यूएशन वाजिब लग रहा है। इन्होंने यह 560 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ इस पर खरीदें की रेटिंग दी है।
शेयरखान ने कहा कि Jubilant FoodWorks का स्टॉक अपने हाई लेवल से 26 प्रतिशत करेक्ट हुआ है। इस पर इन्होंने खरीदारी की रेटिंग बना कर रखी है। इसका टारगेट प्राइस पर 600 रुपये बरकरार रखा है।
निर्मल बंग ने कहा कि कंपनी द्वारा निकट अवधि में कीमतें बढ़ाने की संभावना नहीं है। हालंकि इसमें लॉन्ग टर्म के लिए अवसर दिख रहे हैं। इन्होंने इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड करके एक्युमुलेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 495 रुपये तय किया है।
ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसके लिए 600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। UBS का मानना है कि इसमें लॉन्ग टर्म ग्रोथ के मौके बने हुए हैं।
मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग बनाये रखी है। इसके शेयर का लक्ष्य 560 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
सीएलएसए ने इन सभी ब्रोकरेज के विपरीत स्टॉक पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उनका मानना है कि स्टॉक का मूल्य गिरकर 460 रुपये तक फिसल सकता है। उनका कहना है कि महंगाई और बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा का डिमांड पर असर पड़ेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)