बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद फिर रौनक नजर आ रही है। निफ्टी 18 हजार 250 के पास पहुंच गया। जबकि निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा आधे परसेंट की मजूबती देखने को मिली। मिडकैप भी जोश दिखा रहा है। मेटल शेयरों में चमक दिख रही है लेकिन रियल्टी दबाव में नजर आया। बैंक और फाइनेंस शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन दिख रहा है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 बैंकों में खरीदारी नजर आई। पूनावाला फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, चोला इनवेस्ट में 4 परसेंट तक उछाल दिखाई दिया। ऐसे माहौल में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने क्यूमिंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने एक्सिस बैंक में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने एमएंडएम फाइनेंशियल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Cummins
मानस जायसवाल ने Cummins के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 1680 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 36.95 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 19 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिवांगी सरडा ने Axis Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Axis Bank में 926 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 965 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 909 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः L&T Finance Holdings
आशीष बहेती ने L&T Finance Holdings पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि L&T Finance Holdings में 101 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 109 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 98.5 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः M&M Financial
शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से M&M Financial का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि M&M Financial के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 288 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )