बजाज फाइनेंस और नालको पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें कमाई की रणनीति

BAJAJ FINANCE की फंड जुटाने को लेकर 5 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होने वाली है।कंपनी द्वारा इस बैठक में QIP, प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जायेगा। दिग्गज ब्रोकरेज का कहना है कि इससे ग्रोथ को मोमेंटम मिलेगा। CLSA और Jefferies ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है और टारगेट बढ़ा दिया है

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 11:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NALCO पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने न्यूट्रल कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 95 रुपये/शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजाज फाइनेंस (BAJAJ FINANCE) का स्टॉक फोकस में है। फंड जुटाने को लेकर बजाज फाइनेंस की 5 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होने वाली है। इस बैठक में कंपनी द्वारा QIP, प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जायेगा। दिग्गज ब्रोकरेज बोले इससे ग्रोथ को मोमेंटम मिलेगा। CLSA ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है। वहीं Jefferies ने भी इस पर अपना टारगेट बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ नालको (NALCO) का स्टॉक भी आज ब्रोकरेज के रडार पर आ गया है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। जानते हैं इन तीनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेज फर्मों ने कितना दिया टारगेट-

    CLSA ON BAJAJ FINANCE

    सीएलएसए ने बजाज फाइनेंस खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 9500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी द्वारा इक्विटी कैपिटल जुटाने पर विचार करने के लिए 5 अक्टूबर को बोर्ड बैठक की घोषणा की गई है। मैनेजमेंट का मानना ​​है कि पूंजी जुटाने से दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    JEFFERIES ON BAJAJ FINANCE


    जेफरीज ने बजाज फाइनेंस पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 8,830 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का बोर्ड 5 अक्टूबर को प्रीफरेंशियल इश्यू और/या QIP के माध्यम से पूंजी जुटाने पर विचार करेगा। 23% की टियर-1 CAR के साथ पूंजी जुटाई जा सकती है। मजबूत AUM ग्रोथ के सपोर्ट के लिए पूंजी जुटाई जा सकती है। यह माना जाये कि अगर BAF नेट वर्थ का 10-15% बढ़ाता है तो इश्यू का साइज 8,000 करोड़/1 अरब डॉलर हो सकता है। इससे FY24E EPS और BVPS में 6% और 11% की वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ RoE में 22% की मामूली गिरावट देखी जा सकती है।

    निफ्टी का टेक्स्चर अब "उछाल में बिकवाली" का नजर आ रहा है- अनुज सिंघल

    MOSL On NALCO

    मोतीलाल ओसवाल ने नालको पर न्यूट्रल कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 95 रुपये/शेयर तय किया है। कंपनी ने परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए एल्यूमिना रिफाइनरी कैपासिटी और RM सिक्योरिटाइजेशन में वृद्धि की है। NACL ने उत्कल डी और ई कोयला ब्लॉकों का सफलतापूर्वक अधिग्रहण किया था। कंपनी के कच्चे माल की सिक्योरिटी में सुधार होगा। इसके अलावा कंपनी CY23 के अंत तक उत्कल डी कोयला खदान को चालू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्कल कोयला ब्लॉक NACL को लगभग 20 लाख टन की वार्षिक आरएम सिक्योरिटी उपलब्ध कराता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।