ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की कमजोरी रही। वहीं क्रूड का भाव 94 डॉलर के करीब पहुंच गया है। ऐसे में आज के लिए शेयर बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने निफ्टी पर रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि छोटी अवधि में निफ्टी का टेक्स्चर अब "उछाल में बिकवाली" का नजर आ रहा है। इसमें 20 DEMA हासिल हो जाने तक टेक्स्चर कमजोर रहेगा। फिलहाल 20 DEMA 19,776 पर नजर आ रहा है। इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 19,776-19,798 (20 DEMA और शुक्रवार का ऊपरी स्तर) पर होगा।
बिकवाली में 19,851 पर लगायें स्टॉपलॉस
निफ्टी में बड़ा रजिस्टेंस 19,850-19,900 (ऑप्शन के आधार पर) दिखाई दे रहा है। इसमें पहला सपोर्ट 19,611 (चार्ट पर आधारित) पर होगा। वहीं बड़ा सपोर्ट 19,550 (50 DEMA) पर दिख रहा है। इंडेक्स में बिकवाली का जोन 19,675-19,725 पर है। इसमें बिकवाली बढ़ाने का जोन 19,725-19,775 पर दिख सकता है। इंडेक्स में बिकवाली करने पर सभी सौदों का स्टॉपलॉस 19,851 के स्तर पर रखना चाहिए। अगर निफ्टी 19611 पर सपोर्ट लेता हुआ दिखाई दे तभी इसमें खरीदारी करनी चाहिए। यदि खरीदारी करते हैं उसके सभी सौदों का स्टॉपलॉस 19,550 के स्तर पर रखना चाहिए।
अनुज ने बैंक निफ्टी पर रणनीति साझा करते हुए कहा कि HDFC बैंक और ICICI बैंक दोनों टूट रहे हैं। HDFC बैंक अब 200 Week EMA को टेस्ट कर सकता है। वहीं ICICI बैंक भी 20, 50 और 100 DEMA के नीचे जा सकता है। निफ्टी बैंक में पहला सपोर्ट 44,409 पर (चार्ट के मुताबिक) नजर आ रहा है। वहीं इसमें बड़ा सपोर्ट 44,000 पर (चार्ट के मुताबिक) दिखाई दे रहा है।
HDFC बैंक में बिकवाली रकने तक निफ्टी बैंक में कोई ट्रेड न लें
बैंक निफ्टी 44,000 के नीचे 43,100 (200 DMA) को टेस्ट कर सकता है। इसमें रजिस्टेंस 44,950-45,100 (शुक्रवार का शिखर और 20 DEMA) पर दिख रहा है। इंडेक्स में बिकवाली का जोन 44,650-44,850 पर दिखाई दे रहा है। इसमें स्टॉपलॉस 45,100 पर लगाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक HDFC बैंक में बिकवाली नहीं रुकती तब तक निफ्टी बैंक में कोई ट्रेड नहीं लेना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)