विप्रो (WIPRO) कंपनी ने 4 स्ट्रैटेजिक ग्लोबल बिजनेस लाइन्स का ऐलान किया। कंपनी ने ग्रोथ की संभावनाएं तलाशने के लिए ऐलान किया। कारोबार में रीस्ट्रक्चरिंग 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। CEO Thierry Delaporte के कार्यकाल में दूसरी बार रीस्ट्रक्चरिंग होगी। 1 जनवरी 2021 में कारोबार की रीस्ट्रक्चरिंग की थी। 2021 में 4 स्ट्रैटेजिक मार्केट यूनिट, 2 ग्लोबल लाइन का ऐलान किया था। इसके शेयर को लेकर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट नजरिया अपनाया है। वहीं दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज (DR REDDY’S) पर भी ब्रोकरेज हाउसेज ने आज अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। मॉर्गन स्टैनली ने कंपनी के शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है।
मॉर्गन स्टैनली ने विप्रो पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 375 रुपये/शेयर तय किया है। पिछले ढाई सालों में कंपनी ने पर्याप्त Organic & Inorganic ग्रोथ दिखाई है। अब 4 ग्लोबल बिजनेस लाइंस में अपनी सर्विसेज के प्रस्ताव को रीअलाइन करने से पता चलता है कि इस दिशा में कंपनी का फोकस बढ़ा है।
MORGAN STANLEY ON DR REDDY’S
मॉर्गन स्टैनली ने डॉ रेड्डीज पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इनका कहना है कि US जेनेरिक फार्मा कंपनी Mayne का अधिग्रहण फायदेमंद रहेगा। अधिग्रहण से अमेरिकी पोर्टफोलियो मजबूत होगा। इससे OCs, Nuvaring जैसे प्रोडक्ट बेहतर रिटर्न देंगे। ग्रोथ के लिए M&A पर कंपनी का फोकस कायम है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट 5,099 रुपये तय किया है।
जेफरीज ने डॉ रेड्डीज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट 4955 रुपये तय किया है।
बर्नस्टीन ने डॉ रेड्डीज पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट 4947 रुपये तय किया है। कंपनी को हाल ही में Ciprodex, Vasostrict, Suboxone जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स के लिए प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )