Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: साप्ताहिक आधार पर 18500 की स्ट्राइक पर 1.09 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 62.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। साप्ताहिक आधार पर 17000 की स्ट्राइक पर 68.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है
Trade setup:निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17323 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17287 और 17228 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17439 फिर 17475 और 17534 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
Trade setup: 27 फरवरी को लगातार 7वें दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। लेकिन कारोबारी सत्र के अंत में कुछ रिकवरी देखने को मिली। जिसके चलते निफ्टी डेली चार्ट पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बियरश कैंडल बनाता दिखा जो एक हमर पैटर्न सा दिखता है। बता दें कि हैमर फॉर्मेशन किसी गिरावट के दौर में बाजार के ओवरशोल्ड हो जाने पर बनने वाला एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न मना जाता है। इससे बाजार में अब आने वाले कारोबारी सत्रों में खरीदारी लौटती दिख सकती है।
कल के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे- मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.7 फीसदी और 1.1 फीसदी गिरकर बंद हुए थे।
सेंसेक्स कल 175 अंकों की गिरावट के साथ 59288 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 73 अंक गिरकर 17393 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी कल इंट्रा डे में 17300 के निचले स्तर तक गया था। इसके अलावा कल ये बजट के दिन का 17353 का निचला स्तर भी तोड़ता नजर आया था जो इसका 200-day SMA भी है।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म पैटर्न निगेटिव बना हुआ है। लेकिन अगर यहां से कोई उछाल आता भी है तो उसको 17600 के आसपास बाधा का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इसके लिए 17300-17250 के स्तर पर तत्काल बाधा दिख रही है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17323 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17287 और 17228 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17439 फिर 17475 और 17534 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39902 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39754 और 39515 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40380 फिर 40528 और 40767 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 18500 की स्ट्राइक पर 1.09 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 62.96 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 17000 की स्ट्राइक पर 68.85 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 22.94 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Dabur India, Crompton Greaves Consumer Electricals, Hindustan Petroleum Corporation, Sun Pharma और Dalmia Bharat के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
27 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 27 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Bosch, Can Fin Homes, GAIL India, ICICI Bank और Axis Bank के नाम शामिल हैं।
49 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 49 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Zee Entertainment Enterprises, TVS Motor Company, Zydus Life Sciences, Aarti Industries और Bajaj Auto के नाम शामिल हैं।
88 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 88 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Mphasis, Escorts, GNFC, Hindustan Petroleum Corporation और Indraprastha Gas के नाम शामिल हैं।
28 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 28 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Coromandel International, MCX India, SBI Life Insurance Company, Ashok Leyland और State Bank of India के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
27 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2022.52 करोड़ रुपए की बिकवाली की। लेकिन इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2231.66 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
28 फरवरी को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।