Nifty ने तोड़ा 200 DMA और बजट के दिन के निचले स्तर का सपोर्ट, फिर भी एक्सपर्ट्स की उम्मीदें कायम!

Market today: निफ्टी-50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा वेटेज रखने वाले बैंक निफ्टी ने आज के कारोबार में 350 अंकों की बढ़त के साथ आउटपरफॉर्म किया है। विराज व्यास का कहना है कि अगर निफ्टी 17300 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहता है तो निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों इंडेक्सों में हमें डबल बॉटम बनने के चांस नजर आ रहे हैं। ये एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। इससे भी शार्ट टर्म में बाजार में हमें एक उछाल आने की संभावना दिख रही है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 6:59 PM
Story continues below Advertisement
अगर निफ्टी 17300 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहता है तो निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों इंडेक्सों में हमें डबल बॉटम बनने के चांस नजर आ रहे हैं। ये एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है

Market today: बाजार में आज लगातार 7वें दिन गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी 73.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,392.70 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि बैंकिंग शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। जिसके चलते बैंक निफ्टी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 40307.10 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में मेटल, आईटी, और ऑटो की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। वहीं रियलिटी शेयरों में जोरादर खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी का रियलिटी इंडेक्स 2.18 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा है।

निफ्टी ने तोड़ा बजट के दिन का निचला स्तर 

आज के कारोबार में निफ्टी बजट के दिन का 17353 का निचला स्तर भी तोड़ता नजर आया है। ये इसका 20 डे मूविंग एवरेज भी है। इससे आगे निफ्टी में और दबाव बनने की संभावना दिख रही है। हालांकि कुछ बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी आज 17300 के लेवल को बनाए रखने में कामयाब रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनों में इसमें 17500-17600 तक का पुल बैक संभव नजर आ रहा है। उनका यह भी कहना है कि अगर निफ्टी में कोई ट्रेंड रिवर्सल आता है तो हमें एक डबल बॉटम पैटर्न आकार लेता दिखेगा। ये एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न होता है। यहां से हमें निफ्टी में और तेजी आती दिखेगी।


जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के विराज का व्यास का कहना है कि निफ्टी लगभग एक महीने से बजट वाले दिन के रेंज में घूम रहा है। आज इस रेंज से आया ब्रेक डाउन और 200 EMA (17590) के नीचे की बंदी निश्चित तौर पर निफ्टी में अभी और कमजोरी आने के संकेत दे रहा है। व्यास का कहना है कि निफ्टी का अगला सपोर्ट 17100 और 17200 पर नजर आ रहा है। अगर यह सपोर्ट भी टूट जाता है तो इसके लिए अगला सपोर्ट 16800 पर दिख रहा है।

इसके अलावा मोमेंटम इंडीकेटर RSI- 14 ओवरसोल्ड लेवल ( 32) के आसपास दिख रहा है। जिससे निफ्टी में बाउंस बैक की संभावना दिख रही है। ध्यान रखने की बात है कि बाजार में आई इस गिरावट को भारी वॉल्यूम का सपोर्ट नहीं है। वास्तविकता ये है कि वॉल्यूम औसत लेवल से कम रहा है।

बैंक निफ्टी ने किया आउटपरफॉर्म 

बतातें चलें कि निफ्टी-50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा वेटेज रखने वाले बैंक निफ्टी ने आज के कारोबार में 350 अंकों की बढ़त के साथ आउटपरफॉर्म किया है। विराज व्यास का कहना है कि अगर निफ्टी 17300 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहता है तो निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों इंडेक्सों में हमें डबल बॉटम बनने के चांस नजर आ रहे हैं। ये एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। इसके अलावा ऑप्शन चेन ओवरसोल्ड जोन में नजर आ रहा है। इससे भी शार्ट टर्म में बाजार में हमें एक उछाल आने की संभावना दिख रही है।

गर्मियों की जल्द शुरुआत से वोल्टास को मिलेगी कितनी मदद, जानिए क्यों है गोल्डमैन सैक्स और जेफरीज की राय अलग-अलग

निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल जुदा

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के संतोष मीना का कहना है कि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल में काफी अंतर देखने को मिला है। बैंक निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं निफ्टी दबाव में बंद हुआ है। बैंक निफ्टी एक लीडिंग इंडीकेटर है। FII के शार्ट एक्सपोजर के नजरिए से देखें तो बाजार ओवरसोल्ड नजर आ रहा है। ऐसे में अगर निफ्टी में रिकवरी नहीं दिखती है तो नीचे की तरफ इसका अगला लक्ष्य 17130 का होगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।