Stocks on Broker's Radar: बाजार में आज आईटी सेक्ट की दिग्गज कंपनी विप्रो पर फोकस है। कंपनी को 50 करोड़ डॉलर का बड़ा ऑर्डर मिला है। अमेरिका के एक बड़े टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर से कंपनी को ये ऑर्डर मिला है। अगले 5 साल तक सर्विस मैनेज करने का ऑर्डर कंपनी को मिला है। इसके बाद विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने इस पर अंडरवेट कॉल दी है। इसके अलावा आज जी एंटरटेनमेंट, एलएंडटी टेक्नोलॉजी ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आ गये हैं। इसमें जी एंटरटेनमेंट पर सीएलएसए ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा एलएंडटी टेक्नोलॉजी पर भी मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट नजरिया अपनाया है।
