MARUTI और TATA MOTORS पर जानिये क्या है ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया

MACQUARIE ने TATA MOTORS पर Outperform रेटिंग देकर लक्ष्य 567 रुपये तय किया है

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 9:55 AM
MARUTI और TATA MOTORS पर जानिये ब्रोकरेज हाउसे की रिपोर्ट

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

Brokerage ON MARUTI

CLSA की MARUTI पर राय


CLSA ने MARUTI पर Underperform से Sell की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 6,550 से घटाकर 6,420 किया है। उनका कहना है कि ऊंचे मुनाफे वाले SUV सेगमेंट के मार्केट शेयर में कमी आई है। FY20-22 में पैसेंजर व्हीकल का मार्केट शेयर 6% घट सकता है। FY23/24 के दौरान 20%/17% EPS संभव है। हालांकि कमजोर लॉन्च पाइपलाइन से मार्केट शेयर और घट सकता है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले ABB, Jubilant Ingrevia, Unichem Labs और अन्य स्टॉक्स

Brokerage ON TATA MOTORS

MACQUARIE की TATA MOTORS पर राय

MACQUARIE ने TATA MOTORS पर Outperform रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 567 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि घरेलू कारोबार में साइक्लिकल रिकवरी के चलते खरीदारी की सलाह है। वहीं मार्केट शेयर में बढ़ोतरी और नए लॉन्चेज कंपनी के लिए पॉजिटिव हैं। EVs के मोर्चे पर अन्य कंपनियों से आगे है। कंपनी की JLR ऑर्डरबुक मजबूत है और बेहतर डिमांड आ रही है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।