Get App

MARUTI और TATA MOTORS पर जानिये क्या है ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया

MACQUARIE ने TATA MOTORS पर Outperform रेटिंग देकर लक्ष्य 567 रुपये तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2021 पर 9:55 AM
MARUTI और TATA MOTORS पर जानिये क्या है ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया
MARUTI और TATA MOTORS पर जानिये ब्रोकरेज हाउसे की रिपोर्ट

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

Brokerage ON MARUTI

CLSA की MARUTI पर राय

CLSA ने MARUTI पर Underperform से Sell की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 6,550 से घटाकर 6,420 किया है। उनका कहना है कि ऊंचे मुनाफे वाले SUV सेगमेंट के मार्केट शेयर में कमी आई है। FY20-22 में पैसेंजर व्हीकल का मार्केट शेयर 6% घट सकता है। FY23/24 के दौरान 20%/17% EPS संभव है। हालांकि कमजोर लॉन्च पाइपलाइन से मार्केट शेयर और घट सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें