Eris Lifesciences, टाटा स्टील और प्रेस्टीज एस्टेट पर ब्रोकरेज से जानें क्या हो आपकी ट्रेडिंग रणनीति

Stocks on Brokerages Radar: Tata Steel, Eris Lifesciences और Prestige Estate पर ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी निवेश राय दी है। Tata Steel पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। जबकि Eris Lifesciences पर मैक्वेरी ने टारगेट घटा दिया है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने Prestige Estate पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है

अपडेटेड May 31, 2024 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
Prestige Estate पर मॉर्गन स्टेनली ने 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य बढ़ाकर 1,770 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Brokerages Radar:  कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार में IT शेयर सबसे ज्यादा दबाव बना रहे हैं। सरकारी बैंकों में भी कमजोरी देखने को मिली। हालांकि मेटल, ऑटो और एनर्जी शेयर बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं। अदाणी ग्रुप शेयरों में आज खरीदारी नजर आई। इसके चलते अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 4 परसेंट ऊपर चढ़ गया। ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी 2 से 3 परसेंट तक का उछाल देखने को मिला। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने Eris Lifesciences, Tata Steel और Prestige Estate पर अपनी निवेश राय दी है। Eris Lifesciences पर मैक्वेरी ने टारगेट घटा दिया है। जबकि Tata Steel पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने Prestige Estate पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है।

    मैक्वेरी ने Eris Lifesciences का टारगेट घटाया

    मैक्वेरी ने एरिस लाइफ के लक्ष्य मूल्य में कटौती की है। अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी मैक्वेरी ने एरिस लाइफसाइंसेज पर अपना लक्ष्य मूल्य घटा दिया है क्योंकि फार्मा कंपनी के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे। मैक्वेरी ने कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू उसके अनुमान से दस प्रतिशत अधिक रहा। लेकिन EBITDA और मुनाफा उसके अनुमानों से काफी कम रहे।


    एरिस लाइफसाइंसेज ने वित्त वर्ष 24 की मार्च तिमाही में 79.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो एक साल पहले की अवधि से 29.5 प्रतिशत अधिक है। फार्मा कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 61 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था

    कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

    जेफरीज ने Tata Steel पर दी खरीदारी की राय

    जेफरीज ने टाटा स्टील पर 'बाय' रेटिंग रखी है। इसका लक्ष्य 195 रुपये तय किया है। Q4 में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 9 प्रतिशत गिर गया लेकिन तिमाही आधार पर 5 प्रतिशत और अनुमान से 7 प्रतिशत ऊपर रहा। स्टैंडअलोन EBITDA/टन में 12 प्रतिशत की गिरावट आई। जो कम ASP के कारण नीचे आ गया। हालाँकि तिमाही आधार पर TSE EBITDA/t घाटा कम हुआ है

    Prestige Estate पर मॉर्गन स्टेनली की ओवरवेट रेटिंग

    मॉर्गन स्टेनली ने प्रेस्टीज एस्टेट पर 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य बढ़ाकर 1,770 रुपये किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में हाई बेस के बावजूद, वित्त वर्ष 2025 में मजबूत प्री-सेल्स आउटलुक के आधार पर ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य बढ़ा दिया है। इसका आउटलुक मजबूत दिख रहा है। हालांकि उच्च गियरिंग और कम मार्जिन चिंता का विषय है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।