कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

Grasim के स्टॉक में शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 2400 के स्ट्राइक वाली कॉल 69 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 82/95 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 31, 2024 पर 12:01 PM
Story continues below Advertisement
Monte Carlo पर शरद अवस्थी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 624 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कल एग्जिट पोल से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ऊपरी स्तरों से बाजार फिसल गया। सेंसेक्स हाई से 350 प्वाइंट नीचे आया। निफ्टी 22500 के ऊपर दिख रहा है। मिडकैप शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली नजर आई। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने ग्रासिम पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने टाटा कम्यूनिकेशंस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए हीरो मोटोकॉर्प पर दांव लगाया। जबकि शरद अवस्थी ने मोंटे कार्लो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Grasim

    शिल्पा राउत ने Grasim के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 2400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 69 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 82/95 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Tata Communication


    प्रशांत सावंत ने Tata Communication पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Communication में 1776 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1825 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1750 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Hero Motocorp

    अमित सेठ ने Hero Motocorp पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hero Motocorp में 5160 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5300/5350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5100 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Monte Carlo

    शरद अवस्थी ने मिडकैप सेगमेंट से Monte Carlo का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Monte Carlo के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 624 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1000/1050 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।