Stocks on Brokerages Radar: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार में IT शेयर सबसे ज्यादा दबाव बना रहे हैं। सरकारी बैंकों में भी कमजोरी देखने को मिली। हालांकि मेटल, ऑटो और एनर्जी शेयर बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं। अदाणी ग्रुप शेयरों में आज खरीदारी नजर आई। इसके चलते अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 4 परसेंट ऊपर चढ़ गया। ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी 2 से 3 परसेंट तक का उछाल देखने को मिला। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने Eris Lifesciences, Tata Steel और Prestige Estate पर अपनी निवेश राय दी है। Eris Lifesciences पर मैक्वेरी ने टारगेट घटा दिया है। जबकि Tata Steel पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने Prestige Estate पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है।
