L&T का मुनाफा 46% बढ़ा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

L&T पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,050 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रेवन्यू और EBITDA Q1 में उम्मीद से अधिक क्रमशः 17% और 16% रहे। कंपनी की प्रॉस्पेक्ट पाइपलाइन सालाना आधार पर 33% ऊपर है। H1FY24 में ऑर्डर फ्लो में बढ़ोतरी आने की आने की उम्मीद है

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 10:46 AM
L&T पर मॉर्गन स्टैनली ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 2850 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY24 कोर रेवन्यू वृद्धि 15% से 18% तक रहने की उम्मीद है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पहली तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro (L&T) के अच्छे नतीजे आये। कंपनी का रेवेन्यू 34% बढ़ा जबकि कंपनी के मुनाफे में 46% की बढ़ोत्तरी नजर आई। इसके मार्जिन पर हल्का दबाव देखने को मिला। कंपनी ने टेंडर रूट से 3000 रुपये के भाव पर शेयर बायबैक का ऐलान किया। इस पर कंपनी 10 हजार करोड़ रुपये करेगी। अगले 2 तिमाहियों तक कोर मार्जिन कम रहने की आशंका है। Q4FY24 में कोर मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। Q1 में ग्रुप को 65,520 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। Q1 में ऑर्डर ग्रोथ 57% रही है। एलएंडटी पर सीएलएसए और जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है।

    BROKERAGES ON L&T

    CLSA ON L&T

    सीएलएसए ने एलएंडटी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,080 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अच्छे नतीजे मजबूत इनफ्लो, बढ़िया निष्पादन और कैपिटल रिटर्न की वजह से नजर आये। पहली तिमाही में कंपनी का इनफ्लो 79% बढ़ा और एक्सीजक्यूशन 48% बढ़ा। Q1 में मुख्य आश्चर्य मेगा नवीकरणीय ऑर्डर और कोर एक्जीक्यूशन रहा।


    TATA MOTORS के नतीजे रहे शानदार, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक में कैसे बनेगा निवेशकों का पैसा

    JEFFERIES ON L&T

    जेफरीज ने एलएंडटी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,050 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1 में रेवन्यू और EBITDA क्रमशः 17% और 16% रहे जो उम्मीद से अधिक हैं। वित्त वर्ष 2024 की 12% की वृद्धि को पूरा करने के लिए कंपनी को अगले 9MFY24 में 2% की वृद्धि दर्ज करने की जरूरत है। कंपनी की प्रॉस्पेक्ट पाइपलाइन सालाना आधार पर 33% ऊपर है। उम्मीद है कि H1FY24 में ऑर्डर फ्लो में बढ़ोतरी आयेगी। इसकी वजह ये है कि चुनाव फ्रंट-लोडेड ऑर्डर फ्लो को बढ़ावा देंगे। वहीं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने से H2FY24 को मार्जिन रिकवरी से फायदा होने की उम्मीद है।

    MORGAN STANLEY ON L&T

    मॉर्गन स्टैनली ने एलएंडटी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2850 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कोर बिजनसे में एक्जीक्यूशन एक आश्चर्य के रूप में आया है। FY24 कोर रेवन्यू वृद्धि अनुमान 15% से 18% तक है। मैनेजमेंट ने FY24 के लिए कोर मार्जिन आउटलुक को दोहराया है। उनका कहना है कि H2FY24 में सुधार देखने को मिलेगा।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।