TATA MOTORS SHARE PRICE : टाटा मोटर्स को पहली तिमाही में 5000 करोड़ के घाटे के मुकाबले 3,089 करोड़ का मुनाफा हुआ। कंपनी ने टाटा मोटर्स DVR के शेयर खत्म करने का फैसला किया। DVR के 10 शेयर पर टाटा मोटर्स के 7 शेयर मिलेंगे। वहीं JLR की आय 57% बढ़कर 6.9 अरब पाउंड रही। JLR का EBITDA बढ़कर 16.3% रहा। JLR का नेट डेट घटकर 2.5 अरब पाउंड रहा। टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ने कहा कि FY24 में CV सेगमेंट में डिमांड लगातार सुधर रही है। नेट ऑटोमोटिव डेट घटकर 41700 करोड़ रहा है। Q2 में JLR का उत्पादन कम रह सकता है। प्लांट शटडाउन की वजह से उत्पादन कम रहेगा। हालांकि JLR के उत्पादन घटने का ज्यादा असर नहीं होगा। मैनेजमेंट का कहना है कि FY24 में JLR का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
BROKERAGES ON TATA MOTORS
सीएलएसए ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 780 रुपये प्रति शेयर तय किया है। JLR & CV दोनों बिजनेस में मार्जिन अनुमान से ज्यादा रही। कंपनी की पहली तिमाही शानदार रही। ब्रोकरेज का मानना है कि उत्पादन की मात्रा बढ़ने और कमोडिटी की लागत में गिरावट के कारण मार्जिन में और सुधार होने की उम्मीद है। जेएलआर में शुद्ध कर्ज लेवल में £450 मिलियन की गिरावट आई है। कंपनी वित्त वर्ष 2015 तक नेट कैश में बदल सकती है।
MORGAN STANLEY ON TATA MOTORS
मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 711 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के जेएलआर बिजनेस ने धूम मचा दी। कंपनी ने डीवीआर शेयरों को रद्द करके कैपिटल स्ट्रक्चेर के सरलीकरण को मंजूरी दी है। इस व्यवस्था के परिणामस्वरूप बकाया इक्विटी शेयरों में 4.2% की कमी आएगी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)