सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

TATA MOTORS पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी की आय 42% बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये रही। टाटा मोटर्स को 4,987 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 3,090 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। मार्जिन Q1 में 4.4% से बढ़कर 13% हो गई। JLR की आय 57% बढ़कर 6.9 अरब पाउंड रही

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 9:11 AM
SBI LIFE पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। कंपनी की VNB 880 करोड़ रुपये से घटकर 870 करोड़ रुपये रही। VNB मार्जिन 30.4% से घटकर 28.8% रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा मोटर्स ने भी पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किये। कंपनी को करीब 5000 करोड़ के घाटे के मुकाबले 3089 करोड़ का मुनाफा हुआ। JLR का PERFORMANCE भी अच्छा रहा। वहीं कंपनी ने टाटा मोटर्स DVR के शेयर खत्म करने का फैसला किया। DVR के 10 शेयर पर टाटा मोटर्स के 7 शेयर मिलेंगे। लिहाजा दोनों शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TATA MOTORS और SBI LIFE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1- TATA MOTORS DVR (Green)

    टाटा मोटर्स DVR के शेयर को खत्म करने का फैसला किया गया। DVR के 10 शेयर पर टाटा मोटर्स के 7 शेयर मिलेंगे। कंपनी 23% प्रीमियम पर DVR के शेयर वापस लेगी


    2- TATA MOTORS (Green)

    टाटा मोटर्स की आय 42% बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये रही। कंपनी को 4,987 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 3,090 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q1 में मार्जिन 4.4% से बढ़कर 13% हुई। JLR की आय 57% बढ़कर 6.9 अरब पाउंड रही। JLR के मार्जिन बढ़कर 8.6% रहे

    3- L&T (Green)

    Q1 में ग्रुप को 65,520 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले। ऑर्डर बुक में 57% का उछाल रहा। बोर्ड ने 6 रुपये/शेयर के स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी। 3000 रुपये/शेयर पर 10,000 करोड़ रुपये का बायबैक होगा। मौजूदा भाव से 17% प्रीमियम पर शेयर बायबैक होगा। Q1 में मुनाफा 47% और आय 34% बढ़ी। EBITDA ग्रोथ 23% रही, मार्जिन में हल्का दबाव देखने को मिला

    4- CEAT (Green)

    Q1 में मुनाफा 145 करोड़ रुपये रहा, आय 4.1% बढ़ी। EBITDA 2 गुना से ज्यादा बढ़ा। मार्जिन भी 5.9% के मुकाबले 13.2% रहे

    5- PIRAMAL ENTERPRISES (Green)

    28 जुलाई को बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक पर विचार हो सकता है

    6- POWER GRID CORPORATION (Green)

    31 जुलाई को बोर्ड बैठक में बोनस शेयर पर विचार संभव

    7- AMBER ENTERPRISES (Green)

    Q1 में मुनाफा करीब 9% और EBITDA 33% बढ़ा। मार्जिन 5.4% के मुकाबले 7.8% रही। Q1 में आय करीब 7% घटकर 1702 करोड़ रुपये रही

    8- UTI AMC (Green)

    मुनाफा 92 करोड़ रुपये से बढ़कर 234 करोड़ रुपये रहा। आय 293 करोड़ रुपये से 60% बढ़कर 468 करोड़ रुपये रही

    9- CYIENT (Red)

    Q1 नतीजे कमजोर रहे, आय 1,751.4 करोड़ रुपये से घटकर 1,686.5 करोड़ रुपये रही

    10- ONGC (Green)

    ब्रेंट क्रूड का भाव $83 के पार निकल गया

    Tata Motors का बड़ा ऐलान, DVR शेयरों को साधारण शेयर में बदलेगी कंपनी, जानें आपको क्या होगा फायदा

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-SBI LIFE (Red)

    Q1 में मुनाफा 263 करोड़ रुपये से बढ़कर 381 करोड़ रुपये रहा। VNB 880 करोड़ रुपये से घटकर 870 करोड़ रुपये रही। VNB मार्जिन 30.4% से घटकर 28.8% रही। Q1 में नेट प्रीमियम आय 11,036 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,104 करोड़ रुपये रही

    2-TRIVENI ENGINEERING (Red)

    Q1 में आय 2.3% घटकर 1198 करोड़ रुपये, मुनाफे में 2% की ग्रोथ रही। EBITDA में 10 की ग्रोथ रही, मार्जिन 9.3% से बढ़कर 10.4% रही

    3-AGI GREENPACK (Green)

    Q1 में आय 7% बढ़कर 559 करोड़ रुपये रही और मुनाफा 3.5% घटा। EBITDA 46% बढ़कर 132 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 17.3% से बढ़कर 23.6% रही

    4-MARKSANS PHARMA (Green)

    आज कंपनी के शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    5-MANKIND PHARMA (Green)

    आज कंपनी के शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    6-WOCKHARDT (Green)

    आज कंपनी के शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है। शेयर में आज अच्छी तेजी की उम्मीद है

    7-UDAIPUR CEMENRT (Red)

    Q1 में मुनाफा 69% और आय 11% घटी। EBITDA में 31% और मार्जिन घटकर 11% रहे

    8-AARTI DRUGS (Green)

    बोर्ड ने 900 रुपये/शेयर पर 6.65 लाख शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी

    9-BAJAJ AUTO (Green)

    मॉर्गन स्टैनली ने Overweight की रेटिंग दी है। शेयर का लक्ष्य 5063 रुपये/शेयर दिया है। कंपनी के एक्सपोर्ट में रिकवरी के संकेत नजर आ रहे हैं

    10-JUBILANT FOOD (Red)

    CLSA ने स्टॉक पर SELL रेटिंग दी दी है। इसका लक्ष्य 460 रुपये/शेयर तय किया है। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से मार्जिन पर दबाव नजर आया। सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ सुस्त रही। स्टोर लॉन्च की रफ्तार में स्लोडाउन संभव है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।