Get App

L&T का मुनाफा 46% बढ़ा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

L&T पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,050 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रेवन्यू और EBITDA Q1 में उम्मीद से अधिक क्रमशः 17% और 16% रहे। कंपनी की प्रॉस्पेक्ट पाइपलाइन सालाना आधार पर 33% ऊपर है। H1FY24 में ऑर्डर फ्लो में बढ़ोतरी आने की आने की उम्मीद है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 10:46 AM
L&T का मुनाफा 46% बढ़ा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड
L&T पर मॉर्गन स्टैनली ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 2850 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY24 कोर रेवन्यू वृद्धि 15% से 18% तक रहने की उम्मीद है

पहली तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro (L&T) के अच्छे नतीजे आये। कंपनी का रेवेन्यू 34% बढ़ा जबकि कंपनी के मुनाफे में 46% की बढ़ोत्तरी नजर आई। इसके मार्जिन पर हल्का दबाव देखने को मिला। कंपनी ने टेंडर रूट से 3000 रुपये के भाव पर शेयर बायबैक का ऐलान किया। इस पर कंपनी 10 हजार करोड़ रुपये करेगी। अगले 2 तिमाहियों तक कोर मार्जिन कम रहने की आशंका है। Q4FY24 में कोर मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। Q1 में ग्रुप को 65,520 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। Q1 में ऑर्डर ग्रोथ 57% रही है। एलएंडटी पर सीएलएसए और जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। जबकि मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है।

BROKERAGES ON L&T

CLSA ON L&T

सीएलएसए ने एलएंडटी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,080 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अच्छे नतीजे मजबूत इनफ्लो, बढ़िया निष्पादन और कैपिटल रिटर्न की वजह से नजर आये। पहली तिमाही में कंपनी का इनफ्लो 79% बढ़ा और एक्सीजक्यूशन 48% बढ़ा। Q1 में मुख्य आश्चर्य मेगा नवीकरणीय ऑर्डर और कोर एक्जीक्यूशन रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें