Get App

M&M FINANCIAL में अगस्त में दिये 15% ज्यादा लोन, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

M&M FINANCIAL पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग देकर इसका टारगेट प्राइस 300 रुपये/शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का डिस्बर्समेंट तिमाही आधार पर फ्लैट रहा। कंपनी का ग्रॉस एसेट सालाना आधार पर 27% बढ़ा। वित्त वर्ष 24 की दूसरी छमाही में हायर ग्रोथ का अनुमान लगाया है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 05, 2023 पर 9:47 AM
M&M FINANCIAL में अगस्त में दिये 15% ज्यादा लोन, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति
M&M FINANCIAL पर जेफरीज ने होल्ड रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 295 रुपये तय किया है

M&M FINANCIAL SHARE PRICE : एमएंडएम फाइनेंशियल (M&M FINANCIAL) ने अगस्त में 15% ज्यादा लोन दिये। कंपनी की Collection Efficiency 96% पर कायम रही। M&M फाइनेंशियल कंपनी के अगस्त कारोबार पर नजर डालें तो लोन डिस्बर्समेंट सालाना आधार पर 15% बढ़कर 4400 करोड़ रुपये रहा। जबकि कलेक्शन एफिशिएंसी 96% पर बरकरार रही। वहीं जून 2023 तक स्टेज-3 और स्टेज-2 एसेट्स रेंज में नजर आये। कंपनी के स्टॉक पर दो ब्रोकरेज ने आज अपना नजरिया जाहिर किया है। मॉर्गन स्टैनली ने एमएंडएम फाइनेंशियल पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। जबकि जेफरीज ने इस स्टॉक पर होल्ड करने की सलाह दी है।

BROKERAGES ON M&M FINANCIAL

MORGAN STANLEY On M&M FINANCIAL

मॉर्गन स्टैनली ने एमएंडएम फाइनेंशियल पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 300 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर कंपनी का डिस्बर्समेंट फ्लैट रहा। जो कि अनुमान के अनुरूप नजर आया। कंपनी का ग्रॉस एसेट 27% सालाना बढ़ा। उन्होंने वित्त वर्ष 24 की दूसरी छमाही में हायर ग्रोथ का अनुमान लगाया है। यदि डिस्बर्समेंट ग्रोथ नहीं बढ़ती है, तो AUM पूर्वानुमान के लिए जोखिम हो सकता है। कलेक्शन एफिसिएंसी सालाना आधार पर स्थिर रही। GS3 & GS2 जून की तुलना में रेंज बाउंड नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें