नेचुरल गैस की नई कीमतें तय, गैस सेक्टर और कंपनियों के स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया

GAS कंपनियों पर राय देते हुए सीएलएसए ने कहा कि IGL MGL, ONGC, OIL और GAIL पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि नए गैस फॉर्मूले से घरेलू गैस के दाम 24% तक घटे हैं। MGL & IGL के स्पॉट यूनिट मार्जिन दाम कम होने पर भी आकर्षक नजर आ रहे हैं। वहीं CNG के दाम डीजल के मुकाबले 30% सस्ते हुए हैं

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 11:18 AM
IGL को जेफरीज ने गैस कंपनियों में अपनी टॉप पिक बताया है। उन्होंने इसका लक्ष्य 540 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नेचुरल गैस की प्राइसिंग को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नेचुरल गैस प्राइसिंग का नया फॉर्मूला तय किया है। सरकार के नये फामूर्ले के मुताबिक 1-7 अप्रैल के बीच नेचुरल गैस के दाम $9.16/mmBtu तय किया है। इसके बाद 8-30 अप्रैल के बीच नैचुरल गैस के दाम $6.5/mmBtu तय किये गये हैं। वहीं ONGC/OIL के फील्ड के लिए के दाम $6.50/mmBtu तय किये गये हैं। अब 6 महीने के बजाय हर महीने गैस के दाम तय होंगे। गैस कंपनियों के स्टॉक्स पर नये फार्मूले का क्या असर होगा। इस पर आकलन करके सीएलएसए ने गैस कंपनियों के स्टॉक्स पर खरीदारी का नजरिया अपनाया है।

    CLSA ON GAS COMPANIES

    सीएलएसए ने नये फॉर्मूले के बाद गैस स्टॉक्स पर बुलिश नजरिया अपनाया है। आईजीएल (IGL), एमजीएल (MGL), ओएनजीसी (ONGC), OIL और गेल (GAIL) पर खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि नए गैस फॉर्मूले से घरेलू गैस के दाम 24% तक घटे हैं। दाम कम होने पर भी MGL & IGL के स्पॉट यूनिट मार्जिन आकर्षक नजर आ रहे हैं। डीजल के मुकाबले CNG के दाम 30% सस्ते हुए हैं।

    JEFFERIES ON GAS COMPANIES


    जेफरीज ने गैस कंपनियों में IGL को अपनी टॉप पिक बताया है। उन्होंने इसका लक्ष्य 540 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने MGL & GAIL पर HOLD की रेटिंग बरकरार रखी है। गुजरात गैस पर इन्होंने Underperform रेटिंग दी है। लागत घटने से सिटी गैस कंपनियों को फायदा होगा। वहीं नए प्राइसिंग फॉर्मूले से GAIL को 1100 करोड़ रुपये मिलेंगे। FY24 के लिए IGL, MGL, गुजरात गैस EBITDA अनुमान बढ़ाया है। इन्होंने IGL का EBITDA अनुमान 20%, MGL का 19% और गुजरात गैस का 6% किया है।

    टाटा मोटर्स और टाइटन पर बुलिश हुए ब्रोकरेज हाउस, जानिये किसने कितना बढ़ाया टारगेट प्राइस

    MS ON GAS COMPANIES

    मॉर्गन स्टैनली ने गैस कंपनियों पर राय देते हुए कहा कि नए गैस प्राइसिंग फॉर्मूले से गैस उत्पादन कंपनियों को फायदा होगा। नए फॉर्मूले में लॉन्ग टर्म रिटर्न के नियमों को हटाया है। एनर्जी सिक्योरिटी और गैस खपत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। इन्हें ONGC & Oil India पसंद हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।