Get App

नेचुरल गैस की नई कीमतें तय, गैस सेक्टर और कंपनियों के स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया

GAS कंपनियों पर राय देते हुए सीएलएसए ने कहा कि IGL MGL, ONGC, OIL और GAIL पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि नए गैस फॉर्मूले से घरेलू गैस के दाम 24% तक घटे हैं। MGL & IGL के स्पॉट यूनिट मार्जिन दाम कम होने पर भी आकर्षक नजर आ रहे हैं। वहीं CNG के दाम डीजल के मुकाबले 30% सस्ते हुए हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 10, 2023 पर 11:18 AM
नेचुरल गैस की नई कीमतें तय, गैस सेक्टर और कंपनियों के स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया
IGL को जेफरीज ने गैस कंपनियों में अपनी टॉप पिक बताया है। उन्होंने इसका लक्ष्य 540 रुपये प्रति शेयर तय किया है

नेचुरल गैस की प्राइसिंग को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नेचुरल गैस प्राइसिंग का नया फॉर्मूला तय किया है। सरकार के नये फामूर्ले के मुताबिक 1-7 अप्रैल के बीच नेचुरल गैस के दाम $9.16/mmBtu तय किया है। इसके बाद 8-30 अप्रैल के बीच नैचुरल गैस के दाम $6.5/mmBtu तय किये गये हैं। वहीं ONGC/OIL के फील्ड के लिए के दाम $6.50/mmBtu तय किये गये हैं। अब 6 महीने के बजाय हर महीने गैस के दाम तय होंगे। गैस कंपनियों के स्टॉक्स पर नये फार्मूले का क्या असर होगा। इस पर आकलन करके सीएलएसए ने गैस कंपनियों के स्टॉक्स पर खरीदारी का नजरिया अपनाया है।

CLSA ON GAS COMPANIES

सीएलएसए ने नये फॉर्मूले के बाद गैस स्टॉक्स पर बुलिश नजरिया अपनाया है। आईजीएल (IGL), एमजीएल (MGL), ओएनजीसी (ONGC), OIL और गेल (GAIL) पर खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि नए गैस फॉर्मूले से घरेलू गैस के दाम 24% तक घटे हैं। दाम कम होने पर भी MGL & IGL के स्पॉट यूनिट मार्जिन आकर्षक नजर आ रहे हैं। डीजल के मुकाबले CNG के दाम 30% सस्ते हुए हैं।

JEFFERIES ON GAS COMPANIES

जेफरीज ने गैस कंपनियों में IGL को अपनी टॉप पिक बताया है। उन्होंने इसका लक्ष्य 540 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने MGL & GAIL पर HOLD की रेटिंग बरकरार रखी है। गुजरात गैस पर इन्होंने Underperform रेटिंग दी है। लागत घटने से सिटी गैस कंपनियों को फायदा होगा। वहीं नए प्राइसिंग फॉर्मूले से GAIL को 1100 करोड़ रुपये मिलेंगे। FY24 के लिए IGL, MGL, गुजरात गैस EBITDA अनुमान बढ़ाया है। इन्होंने IGL का EBITDA अनुमान 20%, MGL का 19% और गुजरात गैस का 6% किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें