निफ्टी ने पिछले 10 दिनों के दौरान एक सरप्राइज रैली दिखाई है। 29 जुलाई की आखिरी क्लोजिंग में इसने 17,000 का लेवल पार कर लिया है। इंडियाचार्ट्स के फाउंडर और Elliot-Wave एक्सपर्ट रोहित श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले मनीकंट्रोल को दिए गए अपने इंटरव्यू में वर्तमान मार्केट के ब्रेकआउट के पहले ही इस लेवल के हासिल होने का अनुमान दिया था। अब बाजार की दशा और दिशा क्या होगी और निवेशकों के लिए उनकी सलाह क्या होगी? इस पर मनीकंट्रोल के साथ रोहित श्रीवास्तव ने एक लंबी बातचीत की है। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का संक्षिप्त विवरण दे रहे हैं।
इस बातचीत में रोहित श्रीवास्तव कहा कि पिछली बातचीत में उन्होंने निफ्टी के लिए 6 हफ्तों के अंदर 16984-17000 का लक्ष्य दिया था, जो कि हासिल हो चुका है। यहां से निफ्टी का अगला लक्ष्य क्या होगा। यह कहना मुश्किल है। फिर भी निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 17300 का नजर आता है। अगर यह लक्ष्य हासिल हो जाता है तो इसके लिए अगला लक्ष्य 17800 का होगा।
17800 का लक्ष्य हासिल करने के बाद निफ्टी ठहरता नजर आएगा। फिर इसमें कंसोलिडेशन और अंतत: करेक्शन देखने को मिलेगा। यह करेक्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कोई बुनियादी बदलाव नहीं होता। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि बाजार में किसी बड़ी रैली के लिए ग्लोबल स्थितियों में सकारात्मक बदलाव और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की जरूरत होगी। बाजार की आगे की दशा के निर्धारण में डॉलर की स्थिति और अमेरिकी इकोनॉमी की चाल की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि भारतीय बाजार की हाल की ये सरप्राइज रैली एक बाउंसबैंक जैसी ही है। बाजार में किसी बड़ी रैली के लिए फंडामेंटल चेंज की जरूरत होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।