आज की टॉप कॉल के रूप में NTPC, VEDANTA और SONA BLW पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

BOFA SEC ने NTPC पर कहा कि सालाना आधार पर रेवन्यू अच्छा रहा। कंपनी द्वारा थर्मल कैपासिटी बढ़ाने का काम अच्छी तरह से चल रहा है। NTPC द्वारा FY25 तक 9 अरब डॉलर का कैपेक्स किया जायेगा

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 11:07 AM
SONA BLW PRECISION कंपनी का Q2FY23 में मुनाफा सालाना 4.9% बढ़कर 92.5 करोड़ रुपये रहा जबकि SONA BLW की आय 13.2% बढ़कर 652.9 करोड़ रुपये रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    NTPC के Q2 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा साढ़े 5 परसेंट बढ़ा है। जबकि कंपनी की मार्जिन पर मार पड़ी है। एनटीपीसी का सितंबर तिमाही का मुनाफा 5.5% बढ़कर 3331 करोड़ रुपये रहा। इसकी आय 39.1% बढ़कर 41,015 करोड़ रुपये रही। वहीं VEDANTA के नतीजे कमजोर देखने को मिले। सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 53.7% गिरकर 2,690 करोड़ रुपये रहा। वहीं वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 20.6% गिरकर 36,237 करोड़ रुपये रही। SONA BLW PRECISION कंपनी का मुनाफा Q2FY23 में सालाना 4.9% बढ़कर 92.5 करोड़ रुपये रहा जबकि कंपनी की आय 13.2% बढ़कर 652.9 करोड़ रुपये रही। ये तीनों स्टॉक आज ब्रोकरेजेज के टॉप कॉल्स में शामिल हैं।

    BOFA SEC on NTPC : Buy Call : Target At  187/Sh

    BOFA SEC की NTPC पर राय

    BOFA SEC ने NTPC पर राय देते हुए कहा कि कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। हालांकि सालाना आधार पर रेवन्यू अच्छा रहा। कंपनी द्वारा थर्मल कैपासिटी बढ़ाने का काम सुचारू रूप से जारी है। कंपनी द्वारा FY25 तक 9 अरब डॉलर का कैपेक्स किया जायेगा। कंपनी का RE Scale-up से इसके वैल्यूएशन को री-रेट किया जा सकता है। लिहाजा ब्रोकरेज ने NTPC पर खरीदारी की रेटिंग देकर इस पर 187 रुपये का लक्ष्य दिया है।


    Dr Reddys के नतीजे अनुमान से बेहतर, MACQUARIE की आउटपरफॉर्म और नोमुरा की बाय कॉल

    CITI ON VEDANTA : Sell Call : Target Raised To 215 Rupee From 190 Rupee

    CITI की VEDANTA पर राय

    CITI ने VEDANTA पर बिकवाली की रेटिंग दी। उन्होंने इसका लक्ष्य 190 रुपये से बढ़ाकर 215 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कमोडिटी की कीमतें कमजोर होने के कारण तिमाही आधार पर कंपनी का Q2 EBITDA 25% तक गिरा है। उनका कहना है कि यदि कमोडिटी की कीमतें गिरती हैं डिविडेंड यील्ड अच्छी नहीं हो सकती है।

    JPMORGAN on SONA BLW : UNDERWEIGHT RATING: TARGET CUT TO 430 Rupees FROM 485 Rupees

    JPMORGAN की SONA BLW पर राय

    JPMORGAN ने SONA BLW पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट भी घटाया है। JPMORGAN ने SONA BLW का टारगेट प्राइस 485 रुपये से घटाकर 430 रुपये तय किया है।

    KOTAK INSTL EQ ON SONA BLW : ADD CALL : TARGET CUT TO 500 Rupees

    KOTAK INSTL EQ की SONA BLW पर राय

    KOTAK INSTL EQ ने SONA BLW पर राय देते हुए इस पर ADD रेटिंग दी है। हालांकि उन्होंने इसका टारगेट प्राइस घटाकर 500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि लागत नियंत्रित करने के उपाय करने से कंपनी का Q2 EBITDA अनुमान से 4% ज्यादा रहा।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।