NTPC के Q2 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा साढ़े 5 परसेंट बढ़ा है। जबकि कंपनी की मार्जिन पर मार पड़ी है। एनटीपीसी का सितंबर तिमाही का मुनाफा 5.5% बढ़कर 3331 करोड़ रुपये रहा। इसकी आय 39.1% बढ़कर 41,015 करोड़ रुपये रही। वहीं VEDANTA के नतीजे कमजोर देखने को मिले। सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 53.7% गिरकर 2,690 करोड़ रुपये रहा। वहीं वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 20.6% गिरकर 36,237 करोड़ रुपये रही। SONA BLW PRECISION कंपनी का मुनाफा Q2FY23 में सालाना 4.9% बढ़कर 92.5 करोड़ रुपये रहा जबकि कंपनी की आय 13.2% बढ़कर 652.9 करोड़ रुपये रही। ये तीनों स्टॉक आज ब्रोकरेजेज के टॉप कॉल्स में शामिल हैं।
