Get App

Nykaa Share Price: नायका के शेयर पर आज रहेगा फोकस, बिजनेस अपडेट पर नोमुरा ने दी न्यूट्रल कॉल

Nykaa Share Price: ब्यूटी प्लेटफॉर्म नायका की संचालक कंपनी FSN E‐Commerce Ventures के शेयर आज 7 अप्रैल को फोकस में रहेंगे। इंटरनेट फर्म ने मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया है। Nykaa ने Q4 में निरंतर वृद्धि देखने को मिली। फर्म के कंसोलिडेटेड शुद्ध रेवन्यू में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत के करीब वृद्धि होने की उम्मीद है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 8:49 AM
Nykaa Share Price: नायका के शेयर पर आज रहेगा फोकस, बिजनेस अपडेट पर नोमुरा ने दी न्यूट्रल कॉल
Nykaa Share Price: जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इंटरनेट प्लेयर पर अपने न्यूट्रल कॉल दोहराया है। नोमुरा ने इस स्टॉक का लक्ष्य मूल्य 190 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Nykaa Share Price: ब्यूटी प्लेटफॉर्म नायका (Nykaa) की संचालक कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E‐Commerce Ventures) के शेयर आज 7 अप्रैल को फोकस में रहेंगे। इंटरनेट फर्म ने मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया है। Nykaa ने Q4 में निरंतर वृद्धि देखने को मिली। फर्म के कंसोलिडेटेड शुद्ध रेवन्यू में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। फर्म ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "इसके साथ, Nykaa के पूरे वित्तीय वर्ष FY2025 के रेवन्यू में वृद्धि 20 प्रतिशत या उसके आस -पास रहने का अनुमान है। जो FY2025 की सभी तिमाहियों में लगातार वृद्धि का संकेत दे रहा है।"

कंपनी के ब्यूटी वर्टिकल ने ब्रॉडर इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखा। जिसमें सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) वृद्धि तीस प्रतिशत के आस पर रहने का अनुमान है। Nykaa ने इसका श्रेय ग्राहक अधिग्रहण में निरंतर निवेश, मजबूत ऑर्डर, वॉल्यूम वृद्धि और मजबूत रिटेल कारोबार को दिया।

एक और महत्वपूर्ण वृद्धि लीवर ‘हाउस ऑफ नाइका’ रणनीति रही है। इसमें घरेलू और अधिग्रहीत दोनों ब्रांड ने मजबूत प्रदर्शन किया है। ब्यूटी बिजनेस के लिए शुद्ध रेवन्यू वृद्धि हाल की तिमाहियों के अनुरूप, बीस प्रतिशत या उसके आस-पास स्थिर रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें