PAGE INDUSTRIES का शेयर नतीजों के बाद 2% टूटा, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक को खरीदे या निकल जाएं

PAGE INDUSTRIES के शेयर पर मैक्वायरी ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 30000 रुपये तय किया है। कंपनी लगातार उतार-चढ़ाव के चलते पिकअप के लिए कॉल करने के प्रति सतर्क नजर आ रही है। कंपनी का फोकस लागत नियंत्रण पर बना हुआ है लिहाजा आगे 19-21% मार्जिन रहने का भरोसा है। EPS अनुमान में कमजोर मांग के कारण कोई बदलाव नहीं हुआ

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 11:30 AM
PAGE INDUSTRIES पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 43068 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    PAGE INDUSTRIES share price: पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Page Industries Ltd) ने गुरूवार को वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 158.35 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही मे हुए मुनाफे 207 करोड़ रुपये से 23 प्रतिशत कम है। कंपनी जो जॉकी (Jockey) और स्पीडो (Speedo) ब्रांडों के तहत इनर और स्पोर्ट्सवियर बनाती और बेचती है। कंपनी का कुल रेवन्यू 1240 करोड़ रुपये है। रेवन्यू पिछले साल की पहली तिमाही में 1,341.26 करोड़ रुपये से 7.5 प्रतिशत कम रहा। ब्रोकरेज ने कंपनी के स्टॉक पर अपनी रेटिंग जाहिर की है। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि मैक्वायरी ने इस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।

    BROKERAGES ON PAGE INDUSTRIES

    MORGAN STANLEY ON PAGE INDUSTRIES

    मॉर्गन स्टैनली ने पेज इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 43068 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर कम रहा। EBITDA मार्जिन को लागत अनुकूल होने से मदद मिली। मैनेजमेंट के अनुसार रेवन्यू और वॉल्यूम ग्रोथ बाजार की स्थितियों के कारण चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। मैनेजमेंट का मानना ​​है कि यह महज एक अस्थायी चरण है।


    BERGER PAINTS पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक के खरीदे, बेचें या करें होल्ड

    MACQUARIE ON PAGE INDUSTRIES

    मैक्वायरी ने पेज इंडस्ट्रीज पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 30000 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी लगातार उतार-चढ़ाव का हवाला देते हुए पिकअप के लिए कॉल करने के प्रति सतर्क नजर आ रही है। Q1 में डिमांड सुधरने के कुछ संकेत नजर आये थे। कंपनी का फोकस लागत नियंत्रण पर बना हुआ है लिहाजा आगे 19-21% मार्जिन रहने का भरोसा है। कमजोर मांग के कारण EPS अनुमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं लागत पर नियंत्रण के कारण Q1 EBITDA में कमी आई है। निरंतर मांग की अनिश्चितता के कारण अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी गई है।

    आज यानी 11 अगस्त 2023 को सुबह 10.41 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.79 प्रतिशत या 716.95 अंक ऊपर 39356 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 54349.10 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 34952.65 रुपये रहा है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।