Get App

स्टेक सेल के बाद Patanjali Foods के शेयरों में तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताया क्या करें निवेशक

पतंजलि फूड्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी अब 80.82 पर्सेंट से घटकर 73.82 पर्सेंट हो गई है। इस तरह, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग कम से कम 75 पर्सेट होने की शर्त अब पूरी हो रही है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी है। ऐसे में सवाल यह है कि निवेशकों को क्या करना चाहिए। इस पर अलग-अलग ब्रोकर्स की अपनी-अपनी राय है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2023 पर 6:53 PM
स्टेक सेल के बाद Patanjali Foods के शेयरों में तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताया क्या करें निवेशक
Patanjali Foods ने अगले 5 साल के लिए 5,000 करोड़ के ऑपरेशनल प्रॉफिट और 50,000 करोड़ से भी ज्यादा के टर्नओवर का लक्ष्य तय किया है।

पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी अब 80.82 पर्सेंट से घटकर 73.82 पर्सेंट हो गई है। इस तरह, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग कम से कम 75 पर्सेट होने की शर्त अब पूरी हो रही है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी है। ऐसे में सवाल यह है कि निवेशकों को क्या करना चाहिए। इस पर अलग-अलग ब्रोकर्स ने अपनी राय दी है। हम यहां आपको उन सुझावों को पेश कर रहे हैं।

जीसीएल ब्रोकिंग (GCL Broking) में रिसर्च एनालिस्ट वैभव कौशिक ने बताया, 'अगर हम पतंजिल की समकक्ष कंपनियों के लिहाज से बात करें, तो इसकी वैल्यू अब भी कंफर्ट जोन में है। हमने कंपनी के शेयरों के लिए दिवाली तक 1,670 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।'

चार्ट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पतंजलि का शेयर फिलहाल रेजिस्टेंस एरिया में है, लिहाजा मामूली तेजी के बाद कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है। Hedged के राहुल कुमार घोष ने बताया, 'फंडामेंटल्स के नजरिये से देखा जाए, तो हाई वैल्यूएशन की वजह से स्टॉक ज्यादा आकर्षक नहीं जान पड़ते। अगर शेयर 1,250 रुपये से ज्यादा पर बंद होता है, तो इसका मतलब है कि नियर-टर्म रेजिस्टेंस खत्म हो गया है।'

JSPL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

शेयर इंडिया (Share India) के डॉ रवि सिंह का कहना है कि कंपनी के शेयरों में जल्द ही कुछ करेक्शन देखने को मिल सकता है। टेक्निकल सेटअप की बात करें, तो यह गिरावट की तरफ इशारा कर रहा है। इसके मुताबिक, स्टॉक 1,100 का लेवल छू सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें