ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली इंडिया पीबी फिनटेक (PB Fintech), एफएसएन ई-कॉमर्स (FSN E-Commerce) और जोमाटो (Zomato) जैसी न्यू टेक्नोलॉजी कंपनियों पर बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी छमाही के लिए इन कंपनियों को न्यू टेक्नोलॉजी की टॉप पिक में शामिल किया गया है। मॉर्गन स्टैनली इंडिया को उम्मीद है कि इन कंपनियों की सेल्स और प्रॉफिट में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने हालिया नोट में कहा है, 'कोरोना से पहले से ही जो कंपनियां शानदार ग्रोथ और प्रॉफिट हासिल कर रही हैं, उनमें पीबी फिनटेक, वन97 (पेटीएम) और जोमाटो शामिल हैं। हमें उम्मीद है कि फाइनेंशियल ईयर 2023-27 के दौरान इन कंपनियों की परफॉर्मंस इस सेक्टर की बाकी कंपनियों के मुकाबले बेहतर रहेगा।'
पीबी फिनेटक इंश्योरेंस और फाइनेंस प्रॉडक्ट एग्रीगेटर PolicyBazaar.com चलाती है, जबकि एफएसएन ई-कॉमर्स ऑनलाइन पर्सनल केयर प्रॉडक्ट्स रिटेल कंपनी Nykaa से संबंधित है।
ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है, 'हमें उम्मीद है कि बेहतर कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन से जोमाटो/पीबी फिनेटक के EBITDA मार्जिन में सुधार होगा। वन97, पीबी फिनेटक और मेकमाइट्रिप (MakeMyTrip) का मार्जिन 20 पर्सेंट से ज्यादा रहने का अनुमान है, जबकि जोमाटो/एफएसएन/डेल्हीवेरी (Delhivery) के लिए यह 11-14 पर्सेंट रह सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने PB Fintech, Zomato, Nykaa, MakeMyTrip और Delhivery के लिए 'ओवरवेट रेटिंग' बनाए रखी है। साथ ही, Paytm को 'इक्वल-वेट' रेटिंग दी है।