63 Moons Tech के शेयरों में दमदार रैली, 3 दिनों में ही 27% का उछाल, क्या है वजह?

बल्क डील के आंकड़ों के अनुसार मिरी ने 26 जून को ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से 63 Moons में अतिरिक्त 3.54 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कि 0.77 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। 63 Moons के शेयरों में पिछले एक महीने में 32 फीसदी की तेजी आई है

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 9:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
63 Moons Tech के शेयरों में आज 27 जून को 5 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    63 Moons Tech के शेयरों में आज 27 जून को 5 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक 3.33 की बढ़त के साथ 214.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्रा डे में इसने 221.95 रुपये के लेवल को छू लिया। यह लगातार तीसरा दिन है जब कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। इन तीन दिनों में ही कंपनी के शेयर 27 फीसदी चढ़ चुके हैं। दरअसल, अमेरिका स्थित मिरी कैपिटल मैनेजमेंट LLC के स्वामित्व वाले हेज फंड, मिरी स्ट्रैटेजिक इमर्जिंग मार्केट्स फंड LP ने टेक कंपनी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। यही वजह है कि निवेशक इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

    बल्क डील से जुड़ी डिटेल

    एक्सचेंजों पर उपलब्ध बल्क डील के आंकड़ों के अनुसार मिरी ने 26 जून को ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से 63 Moons में अतिरिक्त 3.54 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कि 0.77 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर एवरेज 216.16 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए। पिछले सत्र में मिरी ने 63 Moons में 190.68 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 4.47 लाख शेयर या 0.97 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।


    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    63 Moons के शेयरों में पिछले एक महीने में 32 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 35 फीसदी चढ़ा है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 25 फीसदी की तेजी देखी गई है। वहीं, पिछले 3 सालों में यह स्टॉक 172 फीसदी चढ़ चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।