Get App

PolicyBazaar, Nykaa, Zomato से मिल सकता है शानदार रिटर्न: मॉर्गन स्टैनली

मॉर्गन स्टैनली प्रॉफिट ग्रोथ के आधार पर स्टॉक की प्राथमिकता तय करती है। अगर किसी कंपनी की वैल्यूएशन अपेक्षाकृत ऊंची है, लेकिन प्रॉफिट ग्रोथ बेहतर है, तो उसी हिसाब से स्टॉक की रेटिंग तय की जाती है। इन तमाम शेयरों में जोमाटो सबसे महंगा है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा प्रॉफिट ग्रोथ की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 3:44 PM
PolicyBazaar, Nykaa, Zomato से मिल सकता है शानदार रिटर्न: मॉर्गन स्टैनली
ब्रोकरेज हाउस ने PB Fintech, Zomato, Nykaa, MakeMyTrip और Delhivery के लिए 'ओवरवेट रेटिंग' बनाए रखी है।

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली इंडिया पीबी फिनटेक (PB Fintech), एफएसएन ई-कॉमर्स (FSN E-Commerce) और जोमाटो (Zomato) जैसी न्यू टेक्नोलॉजी कंपनियों पर बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी छमाही के लिए इन कंपनियों को न्यू टेक्नोलॉजी की टॉप पिक में शामिल किया गया है। मॉर्गन स्टैनली इंडिया को उम्मीद है कि इन कंपनियों की सेल्स और प्रॉफिट में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने हालिया नोट में कहा है, 'कोरोना से पहले से ही जो कंपनियां शानदार ग्रोथ और प्रॉफिट हासिल कर रही हैं, उनमें पीबी फिनटेक, वन97 (पेटीएम) और जोमाटो शामिल हैं। हमें उम्मीद है कि फाइनेंशियल ईयर 2023-27 के दौरान इन कंपनियों की परफॉर्मंस इस सेक्टर की बाकी कंपनियों के मुकाबले बेहतर रहेगा।'

पीबी फिनेटक इंश्योरेंस और फाइनेंस प्रॉडक्ट एग्रीगेटर PolicyBazaar.com चलाती है, जबकि एफएसएन ई-कॉमर्स ऑनलाइन पर्सनल केयर प्रॉडक्ट्स रिटेल कंपनी Nykaa से संबंधित है।

मॉर्गन स्टैनली प्रॉफिट ग्रोथ के आधार पर स्टॉक की प्राथमिकता तय करती है। अगर किसी कंपनी की वैल्यूएशन अपेक्षाकृत ऊंची है, लेकिन प्रॉफिट ग्रोथ बेहतर है, तो उसी हिसाब से स्टॉक की रेटिंग तय की जाती है। इन तमाम शेयरों में जोमाटो सबसे महंगा है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा प्रॉफिट ग्रोथ की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें